फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Deadly attack on roadways driver, attempted robbery

Etah News: रोडवेज चालक पर जानलेवा हमला, लूट की कोशिश

Fri, 28 Nov 2025 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 28 Nov 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on roadways driver, attempted robbery
एटा। ड्यूटी कर घर लौट रहे रोडवेज चालक पर रास्ते में चार युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया और लूट का प्रयास किया। इससे एक दिन पूर्व उसके बेटे से बाइक और नकदी भी छीन ली थी। चालक का आरोप है कि प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद यह लोग घर में घुस आए और जान से मारने की धमकी देकर गए हैं।
विज्ञापन

थाना जलेसर के गांव रनौसा निवासी विशंबर सिंह ने बताया कि एटा डिपो में संविदा चालक के पद पर हैं। 26 नवंबर को ड्यूटी करके बाइक से घर लौट रहे थे। उसी सम़य रास्ते में सरायनीम के पास गांव के ही गौरव ने हाथ दिखाकर रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन

परिचित होने के कारण बाइक रोकी तो पीछे से गांव के ही भिखारी उर्फ शिवकुमार, वीरेश उर्फ छोटइया और श्रीनिवास भी आ गए। श्रीनिवास ने पीछे से कसकर पकड़ लिया और भिखारी व वीरेश ने आगे आकर चाकू व कैंची से चेहरे पर वार करते हुए जान लेने का प्रयास किया। इसके बाद लूटने का प्रयास किया, तब तक शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। यह देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल अवस्था में किसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और उपचार कराया। विशंबर का आरोप है कि घटना से एक दिन पूर्व इन्हीं लोगों ने बेटे सनी से बाइक और 100 रुपये छीन लिए थे। जब थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी तो आरोपी 27 नवंबर को घर में घुसकर आए और जान से मारने की धमकी देकर गए हैं।

इसके अलावा बाहर के जो भी लोग इस रास्ते से होकर गुजरते हैं उनको यह अपना शिकार बनाकर लूटपाट व छिनैती की घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed