{"_id":"67990eb48e7b49192f09d2c8","slug":"dead-body-of-a-farmer-who-had-gone-to-water-his-field-found-etah-news-c-163-1-eta1001-128877-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: खेत में पानी लगाने गए किसान का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: खेत में पानी लगाने गए किसान का मिला शव
Tue, 28 Jan 2025 10:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 28 Jan 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
मृतक सतीश चंद्र
- फोटो : मृतक सतीश चंद्र
एटा। थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव भदुइया मठ में एक किसान सोमवार की शाम खेत में खड़ी गेंहू की फसल में पानी लगाने गए थे। रातभर वह घर नहीं आए और मंगलवार की सुबह खेत में उनका शव मिला। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
गांव निवासी जगमोहन ने बताया कि वह दिल्ली में निजी कंपनी में नौकरी करता है और परिवार के साथ वहीं रहता है। पिता सतीश चंद्र (50) और मां सत्यवती गांव में रहकर खेती करते हैं। सोमवार की शाम को पिता खेत पर गेहूं की फसल में पानी लगाने की कहकर गए थे और रात को घर नहीं लौटे। मंगलवार सुबह गांव के कुछ लोग खेत की ओर शौच क्रिया के लिए गए तो वहां सतीश मृत अवस्था में पड़े मिले। जानकारी मिलते ही चाचा टिंकू मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। टिंकू ने भाई की हत्या की आशंका जताई है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। फिलहाल जांच-पड़ताल की जा रही है जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।