{"_id":"50a82fe31ed4c444a46aff62f61ad4d6","slug":"day-highway-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर हाईवे जाम
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Fri, 29 Jan 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराराऊ में रेलवे फाटक टूटने और मेंटीनेंस होने के कारण गुरुवार रात से लगे जाम शुुक्रवार तक रहा। अतिक्रमण अभियान चलने और हाईवे के किनारे खड़े बेतरतीब वाहनों के कारण शुक्रवार को नगर में हाईवे पर दिनभर जाम लगा रहा। शॉर्टकट के चक्कर में दुपहिया वाहन गलियाें से गुजरे तो वहां भी जाम लग गया। नगर के लोग दिन भर जाम में फंसे रहे। हाथरस जिले के सिकंदराराऊ में राष्ट्रीय राजमार्ग-91 पर रेलवे फाटक है। गुरुवार रात दो बजे किसी वाहन के फंसने से रेलवे फाटक टूट गया। इसके चलते गुरुवार रात से शुक्रवार दो बजे तक फाटक के दोनों ओर जाम लगा रहा। रेलवे के इंजीनियर्स फाटक संभालते रहे और वाहन खड़े रहे। सिकंदराराऊ में जाम लगने की सूचना मिलते ही हाईवे पर दौड़ रहे वाहन जहां के तहां ठहर गए। आलम यह था कि एटा शहर के अंदर से आउट एरिया में हाईवे किनारे ट्रकों का जमावड़ा दिखाई दिया।
हाईवे किनारे खड़े ट्रक, हाईवे कनारे चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के कारण शुक्रवार को नगर क्षेत्र में दिन भर हाईवे जाम लगा रहा। आलम यह था कि जब शुक्रवार को दुपहिया वाहनों ने गलियों से निकलने की कोशिश की तो वहां भी जाम लग गया। इसके चलते शुक्रवार को रोडवेज से लेकर शिकोहाबाद मोड़ तक पहुंचने में राहगीरों को तीन किमी एरिया पार करने में दो घंटे लग गए। ट्रैफिक और कोतवाली पुलिस तब सक्रिय हुई, तब हाईवे पर पैदल निकलने के लिए जगह नहीं बची।