फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Daughter-in-law sitting on strike cuts electricity, mother-in-law and father-in-law yearn for water

Etah News: धरने पर बैठी बहू ने काटी बिजली, पानी को तरसे सास-ससुर

Thu, 14 Sep 2023 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 14 Sep 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law sitting on strike cuts electricity, mother-in-law and father-in-law yearn for water
एटा। शहर के मोहल्ला नेहरू नगर में एक सप्ताह से ससुराल के बाहर धरने पर बैठी बहू घर में नहीं घुस सकी। बहू ने 4 दिन पहले बिजली का तार काट दिया। इसकी वजह से सास-ससुर पानी काे तरस गए। जानकारी मिलने पर बृहस्पतिवार को सीओ व कोतवाली प्रभारी पहुंचे और महिला को समझा-बुझाकर धरने से हटाया। इसके बाद घर की बिजली आपूर्ति सुचारू कराई गई।
विज्ञापन

मोहल्ला नेहरू नगर निवासी शोभाराम के पुत्र हरीश की शादी आकांक्षा के साथ हुई है। आकांक्षा का आरोप है कि मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया और घुसने नहीं दिया गया। उसने घर में अंदर जाने का प्रयास किया, लेकिन सास विरमा देवी सहित सभी ने मकान का दरवाजा बंद कर लिया। इसकी वजह से एक सप्ताह से ससुराल के बाहर बैठकर मायके वालों के साथ धरना दे रही है।
विज्ञापन

सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी ने बताया कि धरने पर बैठी महिला ने चार दिन पहले घर की बिजली काट दी थी। बुजुर्ग सास मकान में अंदर थीं, वह काफी परेशान थीं। गर्मी में पानी की भी समस्या खड़ी होने की जानकारी मिली। नेहरू नगर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया। महिला धरने से हट गई है। विवाहिता द्वारा दी गई तहरीर पर मुकदमा पहले ही दर्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed