फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   DAP: MLA bifurcated, complains about Etah's rights being deducted

डीएपी : एटा का हक काटे जाने पर बिफरे विधायक, शिकायत

Tue, 02 Nov 2021 06:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
DAP: MLA bifurcated, complains about Etah's rights being deducted
डीएपी खरीदने के लिए लगी किसानों की भीड़ ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। इन दिनों मटर, सरसों, आलू के साथ ही गेहूं की बुवाई के लिए डीएपी की जरूरत है, लेकिन कम उपलब्धता के चलते मारामारी मची हुई है। कुछ लोगों न विधायक सदर विपिन वर्मा डेविड को बताया कि यहां आवंटित रैक लखनऊ से अन्य जिलों को दी जा रही हैं। एटा का हक काटे जाने पर विधायक बिफर गए। कृषि विभाग के स्थानीय अफसरों को चेेतावनी देते हुए शासन में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

खाद्य कारोबारी और कुछ सोसायटी सचिवों ने इस तरह की सूचना विधायक सदर विपिन वर्मा डेविड को दी। बताया कि लखनऊ से समान रूप से डीएपी की रैक आवंटित की जाती हैं, लेकिन कृषि विभाग के अधिकारी सांठ-गांठ कर एटा में कम मांग दर्शाकर डीएपी को आगरा व अन्य जिलों में भिजवा देते हैं। इन जिलों में इतनी मांग भी नहीं है। वहां से बची हुई डीएपी को राजस्व सहित अन्य प्रदेशों में भेजा जा रहा है। यह सुन विधायक ने जिला कृषि अधिकारी एमपी सिंह को फोन कर स्पष्ट कहा कि एटा में डीएपी की बहुत जरूरत और अभाव है। यहां की डीएपी कहीं अन्य जगह नहीं जानी चाहिए। शासन से और ज्यादा खाद आवंटित कराने की कोशिश करें। इसके बाद लखनऊ में कृषि विभाग के आला अधिकारियों को फोन पर शिकायत कर आपत्ति दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अभी तक मिली एक तिहाई डीएपी
कृषि विभाग के मुताबिक जिले को इस बार 33 हजार मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया गया है, लेकिन अभी तक एक तिहाई यानी करीब 11300 मीट्रिक टन खाद मिली है। इसका पूरा वितरण होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed