फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   DAP: Fight across the district, farmers standing in line

डीएपी के लिए अभी भी पूरे जिले में मारामारी

Sat, 04 Dec 2021 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
DAP: Fight across the district, farmers standing in line
एटा। जिले में डीएपी की मारामारी चल रही है। शहर में एक ही केंद्र पर वितरण किए जाने से किसानों की सुबह से लाइन लगी रही। कुछ किसानों ने तो रात में ही आकर डेरा जमा लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम को सभी केंद्रों के लिए करीब 650 मीट्रिक टन डीएपी की रैक पहुंची थी। इसके बावजूद यह किसानों को आसानी से नहीं मिल पा रही है। शहर में अलीगंज मार्ग स्थित नवीन गल्ला मंडी में इफको किसान सेवा केंद्र पर केवल डीएपी व यूरिया किसानों कोवितरित की जा रही है। जबकि अलीगंज तिराहा स्थित इफको केंद्र बंद पड़ा रहा। शनिवार दोपहर तक किसान यहां पर डीएपी लेने का इंतजार करते रहे लेकिन यह वितरित नहीं की गई। वहीं जलेसर में सुबह से लाइन में लगने के बाद दोपहर में जाकर किसानों को डीएपी मिल सकी। ठंड में किसान डीएपी के लिए रात भर लाइन में लगने को मजबूर हैं। साधन सहकारी समिति लि. सकीट के सचिव दिलीप कुमार ने बताया कि अब तक डीएपी की 1980 बोरी मिली थीं, जो किसानों को वितरित की जा चुकी हैं।
विज्ञापन

------------------------
शहर में मंडी में स्थित इफको किसान सेवा केंद्र के अलावा किसी केंद्र पर डीएपी नहीं मिल रही है। अलीगंज तिराहा के केंद्र पर वितरण नहीं कर रहे हैं।
- धर्मवीर सिंह, खेरिया
------------------
डीएपी लेने के लिए रात को ही लाइन में लगने के लिए आ गए थे। यहां देखा पहले से ही 10 लोग किसान लाइन में लगे हुए थे। सुबह जाकर यह मिली।
- सत्यराम, पहाड़मलपुर
-----------------
डीएपी के लिए किसान सेवा केंद्र के बार-बार चक्कर काट रहे हैं, अभी तक डीएपी नहीं मिल पाई है। यहां पर कोई सही सूचना देने वाला भी नहीं है।
- सर्वेश, कोसमा
------------
अलीगंज तिराहा स्थित केंद्र पर सुबह कर्मचारियों ने बताया कि डीएपी बांटी जाएगी। दोपहर तक इंतजार कराया गया, इसेक बाद मना कर दिया गया।
- खेतपाल सिंह, नारऊ
---------------
पर्याप्त मात्रा में सभी केंद्रों पर डीएपी पहुंचाई जा रही है। अलीगंज तिराहा पर डीएपी वितरण के लिए आईडी ओपन नहीं हो सकी। जिसकी वजह से वितरण का कार्य प्रारंभ नहीं हो सका। रविवार को वहां भी डीएपी वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महावीर सिंह, एआर कोऑपरेटिव
डीएपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी
25795- मीट्रिक टन अब तक प्राप्त
23306 मीट्रिक टन अब तक वितरण
2489 मीट्रिक टन समितियों पर मौजूद
9500 मीट्रिक टन वर्तमान में जरूरत
100000 किसान जरूरत वाले
डीएम ने लिया खाद वितरण का जायजा
एटा। अलीगंज क्षेत्र के साधन सहकारी समिति बुलाकीनगर पहुंचकर डीएम ने धान खरीद एवं यूरिया, डीएपी खाद वितरण का जायजा लिया। यहां 5500 क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष 830 क्विंटल की खरीद हुई थी। कर्मचारियों को निर्देश दिए कि खरीद में तेजी लाएं। साधन सहकारी समिति पर 593 बोरी यूरिया उपलब्ध मिली। पारदर्शी ढंग से वितरण के निर्देश दिए। हिदायत दी कि निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री करने पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एआर कोऑपरेटिव महावीर सिंह, डिप्टी आरएमओ नन्दकिशोर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed