फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Dancing, singing fastened Sama

नृत्य, गायन से बांधा समां

Sun, 07 Feb 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sun, 07 Feb 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Dancing, singing fastened Sama
जिला राजकीय कृषि और औद्योगिक विकास प्रदर्शनी पंडाल में आयोजित एटा गॉट टैलेंट और वालीवुड नाइट में जमकर धमाल हुआ। 14 प्रतिभागियों में से राही वायरस डांस एकेडमी के सौफी प्रथम, रिया, लकी चौहान द्वितीय रहे।
विज्ञापन

द्वितीय चरण में दिल्ली की केडेंस म्यूजिकल बैंड, हाउस ऑफ डांसेज ग्रुप की प्रस्तुतियों से दर्शक झूम उठे। मुंबई की टीवी कलाकार अवंतिका मिश्रा के नृत्य पर लोग वाह वाह कर उठे। सिंगर मनु सौम्य के गीताें का स्वागत किया। उद्घाटन एएसपी आरपी गुप्ता ने फीता काटकर किया। शुभारंभ आयकर अधिकारी रामआसरे और  शिक्षाविद विजितेंद्र कुमार गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

एमजी कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। संयोजक राहुल गुप्ता ने कहा कि एटा गॉट टैलेंट जिले की प्रतिभाओं के लिए सफल मंच साबित होगा। मुख्य संरक्षक सीए प्रतीक आमौरिया ने कहा कि ऐसे आयोजनों से जहां प्रतिभाओं में निखार आता है उनमें उत्साह बढ़ता है। इस मौके पर डा. शैलेंद्र जैन, हिमांशु द्विवेदी, राकेश भदौरिया, विशनपाल चौहान, केके गुप्ता, श्रवण चतुर्वेदी, मनोज यादव आदि मौजूद थे। अध्यक्षता सत्येंद्र सिंह यादव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed