{"_id":"1091bcf51260cb693aa85e0cf16f85ea","slug":"d-m-inspection-in-javda-village-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाबड़ा में शौचालय निर्माण में मिलीं अनियमितताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाबड़ा में शौचालय निर्माण में मिलीं अनियमितताएं
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Fri, 31 Jul 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम निधि केसरवानी ने शुक्रवार सुबह पोषण मिशन के तहत गोद लिए शीतलपुर विकास खंड के गांव गाजीपुर पहोर और निधौलीकलां विकास खंड क्षेत्र के गांव जाबड़ा का निरीक्षण किया। इस दौरान गांव जाबड़ा में शौचालय निर्माण में मिली अनियमितताओं पर नाराजगी जताई। डीडीओ को जांच के आदेश दिए। वहीं स्कूल में पढ़ने वाले सभी छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए सीएमओ को निर्देश दिए।
डीएम ने सबसे पहले गाजीपुर पहोर का निरीक्षण किया। इस दौरान गांव में कुल 183 बच्चे पंजीकृत थे, जिनमें से नौ आंशिक, तीन गंभीर रूप से कुपोषित बच्चे मिले। माध्यमिक विद्यालय में आयोजित चौपाल में डीएम ने निर्देश दिए कि गंभीर, आंशिक कुपोषित बच्चों की देखभाल में लापरवाही न बरती जाए, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा उनके परिवारीजनों से बात करें और उनकी हर संभव मदद की जाए।
इसके बाद गांव जाबड़ा में भी कुपोषित बच्चों की स्थिति को परखा। डीएम को गांव में 163 बच्चों में से 24 आंशिक, चार गंभीर कुपोषित बच्चे मिले। स्कूल में बने एमडीएम को भी चेक किया। सिर्फ 40 छात्र उपस्थित थे। प्रधानाध्यापिका को निर्देश दिए कि छात्रों की उपस्थिति में सुधार लाया जाए। निरीक्षण के दौरान जाबड़ा में शौचालय निर्माण में भारी अनियमितता मिली। गांव मगें बने शौचालयों की खराब स्थिति पर पंचायत सचिव पर नाराजगी जताते हुए सुधार करने को कहा। रामप्रकाश, प्रेमपाल आदि के बने शौचालय की जांच कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीडीओ राधेश्याम, एसडीएम सदर अजीत कुमार सिंह, डीपीओ वीना सोलंकी, बीडीओ, ग्राम प्रधान आदि मौजूद थे।