फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Cylinder caught fire while cooking

Etah News: खाना बनाते समय सिलिंडर में आग लगी

Fri, 15 Nov 2024 05:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 15 Nov 2024 05:02 PM IST
विज्ञापन
Cylinder caught fire while cooking
एटा। अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर में एक घर में खाना बनाते समय सिलिंडर में आग लग गई। सभी परिजन घबरा गई। इसी परिवार की एक किशोरी की सूझबूझ और हिम्मत से बड़ा हादसा टल गया। उसने फायर ब्रिगेड को फोन किया और गांव से बाहर जाकर गाड़ी को रास्ता बताते हुए बुलाकर लाई।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार शाम की है। गांव के रमेश चंद्र के घर पर खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान सिलिंडर लीक होने की वजह से उसमें आग लग गई। इसे देखकर परिजन के हाथ-पांव फूल गए। लोगों ने हिम्मत जुटाकर सिलिंडर को घर से बाहर तो निकाल दिया लेकिन आग लगातार निकलती रही। लोगों को डर सता रहा था कि सिलिंडर फट गया तो जानमाल का काफी नुकसान हो सकता है। किसी को कुछ सूझ नहीं रहा था। इसी बीच रमेश की पुत्री पल्लवी ने फायर ब्रिगेड को फोन मिलाकर घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ी गांव के बाहर पहुंच गई, लेकिन अंदर आने का रास्ता नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन

इस पर पल्लवी फोन पर ही रास्ता बताते हुए खुद भी गांव के बाहर बढ़ती गई। गाड़ी मिलने पर उसमें बैठकर टीम को मौके तक लाई। दमकल कर्मियों ने कुछ ही पलों में आग पर काबू पा लिया और लोगों ने राहत की सांस ली। अग्निशमन अधिकारी केतन कुमार ने लोगाें को इस तरह की परिस्थिति में बचाव के तरीके बताए। साथ ही पल्लवी की प्रशंसा करते हुए 500 रुपये पुरस्कार के रूप में दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed