फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Cyclist dies due to roadways collision

रोडवेज की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत

Sat, 21 Aug 2021 09:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 09:41 PM IST
विज्ञापन
Cyclist dies due to roadways collision
एटा। कोतवाली देहात आगरा रोड स्थित गांव कमसान के पास रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। वह अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था। साथ ही ऑटो पलटने से एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। अन्य हादसों में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सैलार निवासी साइकिल सवार सहदेव सिंह (35) की रोडवेज बस की टक्कर से शुक्रवार देरशाम मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि गांव भड़ैरा स्थित भाई की ससुराल साइकिल से जा रहा था तभी रोडवेज बस के चालक नाम पता अज्ञात ने तेजी व लापरवाही से चलाकर टक्कर मार दी। इससे सहदेव की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। थाना पिलुआ क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर के पास शनिवार सुबह करीब आठ बजे चालक को झपकी लगने से ऑटो पलट गया। हादसे में सुनील कुमार, इसकी पत्नी किरन देवी, बेटी भावना, भाई नरीज कुमार और चाची कुसमा देवी निवासी कुरावली जिला मैनपुरी घायल हो गए। घायल सुनील ने बताया कि वह दिल्ली से अपने ऑटो में सवार होकर त्योहार पर घर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव जसराम निवासी ओमवती पत्नी चोब सिंह को सड़क पार करते समय बाइक सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया गया है। नगला जसराम पर ही कार की टक्कर से यहां के निवासी लक्ष्मण सिंह व पंकज घायल हुए हैं। यह दोनों सुबह मार्निंग वॉक करने के लिए निकलते थे तभी हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed