फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Cyber fraudster was found in police control room in etah

UP: पुलिस कंट्रोल रूम में बैठा था साइबर ठग, खाते में मिली 10 लाख से अधिक ठगी की रकम; अफसर भी रह गए हैरान

Mon, 16 Feb 2026 09:54 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 16 Feb 2026 09:54 PM IST
सार

यूपी के एटा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस कंट्रोल रूम में रह रहे एक कर्मी के खाते में ठगी की रकम मिली। मामले में एफआईआर कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Cyber fraudster was found in police control room in etah
साइबर अपराधी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

साइबर सेल की जांच में पुलिस कंट्रोल रूम (डीसी-4) में रह रहे एक कर्मी के साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े होने का खुलासा हुआ है। केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) के प्रतिबिम्ब और समन्वय पोर्टल से प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर हुई पड़ताल में यह चौकाने वाला मामला सामने आया है।
विज्ञापन


साइबर सेल प्रभारी दीक्षित कुमार ने बताया कि पूरा मामला गुजरात के सूरत जिले का है। जहां नरेश भाई नामक व्यापारी से साइबर ठगों ने 25.80 लाख रुपये की ठगी कर ली थी। जांच में पता चला कि ठगी गई रकम में से 10.25 लाख रुपये एक बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए। साइबर सेल ने जब संदिग्ध खाते की जांच की तो वह खाता एटा पुलिस कंट्रोल रूम में रह रहे प्रशांत यादव के नाम पर निकला।
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि 18 सितंबर 2025 को आरोपी ने इसी खाते से चेक के माध्यम से 1.80 लाख रुपये की धनराशि निकाली थी। साइबर सेल प्रभारी की जांच में यह भी सामने आया कि इस बैंक खाते के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर कुल छह शिकायतें दर्ज हैं। इनमें शिकायत संख्या 31112250255259 मुख्य प्रकरण से संबंधित है। जबकि, अन्य शिकायतें 21912250140469 और 22912250102166 समेत कुल छह मामलों का उल्लेख करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
Trending Videos

आरोपी प्रशांत यादव मूल रूप से मैनपुरी जिले के मुंडई गांव का निवासी बताया गया है और वर्तमान में एटा पुलिस कंट्रोल रूम में रह रहा है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि साइबर ठगी के इस नेटवर्क में विभाग के अन्य कर्मचारी शामिल हैं या आरोपी ने व्यक्तिगत स्तर पर यह जाल बिछाया था। साइबर सेल प्रभारी ने बैंक स्टेटमेंट और साक्ष्यों के साथ थाना कोतवाली नगर में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रथम दृष्टया आरोपी की संलिप्तता पाए जाने के बाद विधिक कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पिता की जगह रह रहा है बेटा
साइबर ठगी के मामले में आरोपी बनाया गया प्रशांत यादव अपने पिता की जगह कंट्रोल रूम में रह रहा है। इसके पिता विमल यादव वर्तमान में किसी दूसरे जिले में तैनात हैं। पुलिस मामले की गहनता के साथ जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें-एक और पति का कत्ल: शराब पिलाई, फिर प्रेमी ने जहरीला स्प्रे सुंघाकर खेत में फेंकी लाश; पत्नी समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed