{"_id":"681b98eaff08395c0a0247b2","slug":"current-passed-through-the-pole-a-young-man-going-to-urinate-died-etah-news-c-163-1-eta1001-133257-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: खंभे में उतरा करंट, पेशाब करने जा रहे युवक की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: खंभे में उतरा करंट, पेशाब करने जा रहे युवक की माैत
विज्ञापन
मृतक धर्मवीर का फाइल फोटो
- फोटो : मृतक धर्मवीर का फाइल फोटो
एटा। थाना निधौली कलां के गांव मोहब्बतपुर में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। वह मंगलवार की देर रात घर के बाहर नाली की ओर लघुशंका करने जा रहा था, तभी यह घटना हुई।
गांव राजपुर निवासी अनिल कुमार ने बताया कि साला धर्मवीर (25) निवासी मोहब्बतपुर मंगलवार की देर रात अपने घर के बाहर लुघशंका करने के लिए जा रहा था। उसी समय गली में लगे विद्युत खंभे में करंट उतर आया। इसके कारण धर्मवीर चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निधौली कलां ले गए। यहां से चिकित्सक ने हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
यहां पहुंचने पर चिकित्सक ने धर्मवीर कोे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। परिजन ने बताया कि धर्मवीर की डेढ़ वर्ष की बेटी है। खेती व मजदूरी करके वह परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।