{"_id":"a3052272b961a827ed02db1d494c24d9","slug":"cultural-program-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अरे ये तो कमाल कर गया’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अरे ये तो कमाल कर गया’
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Tue, 13 Jan 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बूगी-वूगी नाइट में जब युवाओं ने डांस का तड़का जमाया तो कड़ाके की ठंड में भी लोग झूम उठे। डीआईडी में प्रतिभाग कर चुके नगर के जय सिंह जब स्टेज पर पहुंचे तो दर्शकों में जोश भर गया। देर रात तक चले कार्यक्रम में प्रतिभागियों के साथ युवक- युवतियां भी स्टेज पर डांस करने लगे।
सैनिक पड़ाव में चल रहे रंग महोत्सव में रविवार की रात बूगी-वूगी नाइट का आयोजन हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसके वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम संयोजक आशीष चौहान व ऋषि चौहान ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर एसएसपी ने कहा कि बूगी बूगी नाइट के इस मंच ने एटा की प्रतिभाओं को आगे आने का मौका दिया है।
इसके बाद रॉक स्टार के कलाकारों ने गणेश वंदना कर कार्यक्रम की शुरूआत की। जेके ग्रुप के कलाकारों ने देश भक्ति से ओतप्रोत गीत ‘ये देश है वीर जवानों का अलबेलों का’ पर नृत्य कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। बाल भारती कन्या इंटर कालेज की छात्राओं द्वारा पंजाबी नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद बच्चों की कलाबाजी और डांस ने जमकर धमाल मचाया। आकांक्षा मुस्कान, जूनियर जय विक्रांता के ग्रुप, जय हो डांस एकेडमी ने दर्शकों की जमकर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
अंत में प्रदर्शनी प्रभारी व उपजिलाधिकारी अजीत कुमार सिंह ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। सीनियर डांस ग्रुप में रॉक स्टार डांस ग्रुप को पहला, जय हो डांस ग्रुप को दूसरा, सोफी डांस ग्रुप को तीसरा स्थान मिला। आकांक्षा मुस्कान को जूनियर ग्रुप में प्रथम पुरस्कार दिया गया। गायन में सेजल यादव और प्रिंसी यादव को प्रथम व द्वितीय पुरस्कार से नवाजा गया। जूनियर डांस ग्रुप में जय विक्रांता को पहला, सगुन ग्रुप को दूसरा और आकांक्षा मुस्कान को तीसरा पुरस्कार मिला।
व्यक्तिगत एकल नृत्य में जूनियर ग्रुप में आयन आर्य, शिवांगी भारद्वाज, सम्या कुलश्रेष्ठ को क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा पुरस्कार मिला। व्यक्तिगत सीनियर ग्रुप में सोफी को प्रथम, प्रेम को द्वितीय और पृथ्वीराज को तीसरा पुरस्कार मिला। गायन में तारिफ खान को भी पुरस्कृत किया। इस मौके पर नेत्रपाल सिंह, पूर्व विधायक प्रजापालन वर्मा, देवेश पाल सिंह, आशीष तिवारी, विपिन यादव, अमित चौहान, सुखवीर सिंह, सुधीर यादव, संतोष यादव आदि मौजूद थे।