फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Crowds surged at Shanijat; several devotees fell ill due to the heat.

Etah News: शनिजात में उमड़ी भीड़, गर्मी से बिगड़ी कई श्रद्धालुओं की तबीयत

Sun, 05 Jul 2026 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 05 Jul 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Crowds surged at Shanijat; several devotees fell ill due to the heat.
जलेसर में शनि जात के मौके पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़। संवाद
जलेसर। प्रत्येक वर्ष आषाढ़ माह में शनिवार और बुधवार को होने वाली शनिजात का पहला शनिवार था। पहला दिन होने पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना कर जात की। पहले बेहिसाब भीड़ का अनुमान होने पर प्रशासन और पुलिस ने व्यापक व्यवस्थाएं की थी, जो श्रद्धालुओं के उमड़ने पर सब अव्यवस्थित हो गई। नगर की सभी गलियों सहित बाहरी क्षेत्र में भी श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दे रही थी। उमस भरी भीषण गर्मी, चिलचिलाती धूप से अकुला रहे कई श्रद्धालुओं की हालत बिगड़ गई। अनेक श्रद्धालुओं में डिहाइड्रेशन और हीटस्ट्रोक की समस्या होने पर अस्पताल पहुंंचाया गया। अस्पताल में पर्याप्त साधन न होने पर श्रद्धालुओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


शनिजात के पहले दिन यातायात के पर्याप्त संसाधन न होने पर श्रद्धालु उमस भरी भीषण गर्मी में बसों की छत पर और डग्गेमार वाहन एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर नगर पहुंचे। नगर की सीमा पर ही वाहनों को रोक दिया गया था। पार्किंग में वाहन खड़ा करके श्रद्धालु जात करने को छोटे मियां-बड़े मियां की दरगाह पर पहुंचे। यहां पहुंचकर श्रद्धालुओं ने शनिजात की पूजा-अर्चना की। सुबह से श्रद्धालुओं के आने से नगर के आगरा चौराहे, निधौली कलां चौराहे, तोप चौराहे सहित बाईपास पर भारी भीड़ थी। नगर के मुख्य बाजार से गुजरना मुश्किल रहा, सभी गलियों में श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आ रही थी। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने बाइक के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा रखा था। बेहिसाब भीड़ होने पर श्रद्धालु पानी को परेशान रहे।
विज्ञापन




वाहनों के प्रतिबंध होने पर भी रही जाम की समस्या

नगर में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध होने पर भी जाम की समस्या रही। पुलिस ने नगर की सीमा पर बैरीकेटिंग कर वाहनों को पार्किंग में खड़ा कराया था। नगर की सभी आगरा, हाथरस, सादाबाद, फिरोजाबाद, अवागढ़, निधौलीकलां रोड पर पार्किंग की व्यवस्था की थी। बैरियर से श्रद्धालु पैदल-पैदल परिक्रमा करने पहुंचे। चिलचिलाती धूप में रास्ते भर श्रद्धालु पानी को परेशान रहे। अनेक श्रद्धालु रात में ही आ गए थे, जो रेलवे स्टेशन बस स्टैंड, धर्मशाला सभी फुल होने पर सुबह के इंतजार में फुटपाथ पर रात काटते दिखाई दिए जो मच्छरों से बेहाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




छिनौती करनेे वाली पांच महिलाएं और दो पुरुष पुलिस की गिरफ्त में

शनिजात के पहले दिन भीड़ के दवाब में श्रद्धालुओं से छिनौती करने वाले गिरोह की पांच महिलाएं और दो पुरुष को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिनसे मेले में श्रद्धालुओं से की गई छिनौती की पूछताछ की जा रही है। मेले में दर्जनों महिलाओं से कुंडल, चेन, मोबाइल फोन छीने जाने की घटनाएं हुई हैं। जिसमें अधिकांश श्रद्धालुओं ने पुलिस से शिकायत नहीं की है। क्षेत्राधिकारी ज्ञानेंद्र गौतम ने बताया छिनौती की गैंग की सक्रियता की आशंका पर पहले से पुलिस को अलर्ट कर दिया गया था। जिन्होंने सात लोगों को पकड़ा है, पकड़े गए लोगों से छिनौती का माल बरामद हुआ है। दिल्ली के विकास और उसके भाई जयवीहर, अन्य श्रद्धालु मुकेश का मोबाइल फोन, दो महिलाओं ने कुंडल छीने जाने की पुलिस से शिकायत की है।

जलेसर में शनि जात के मौके पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़। संवाद

जलेसर में शनि जात के मौके पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed