फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Crowd of fans of Marnikarnika, Murdahiya and Juthan novels gathered

Etah News: मर्णिकर्णिका, मुर्दहिया व जूठन उपन्यास के दीवानों की उमड़ी भीड़

Sun, 10 Dec 2023 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 10 Dec 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Crowd of fans of Marnikarnika, Murdahiya and Juthan novels gathered
एटा। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में चार दिवसीय पुस्तक मेला का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन बड़ी संख्या में विद्यार्थियों सहित अन्य लोग पुस्तकों की खरीदारी के लिए पहुंचे। सुबह 10 बजे से देर शाम तक पुस्तकों के स्टॉलों पर लोगों की भीड़ जमा रही। मर्णिकर्णिका, मुर्दहिया सहित जूठन उपन्यास की मांग अधिक रही। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रही।
विज्ञापन



राजकीय इंटर कालेज एटा के मैदान में बृजपाल सिंह स्मृति अष्टम पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। इसमें 15 प्रकाशकों ने स्टॉल लगाईं। इसके अलावा चित्रकार शिक्षक राजू राम रतन के चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। मेले में जिले भर के विद्यालयों से छात्र-छात्राएं पहुंचे। वहीं पुस्तकों में रुचि रखने वाले लोग भी मेले में पहुंचे। चारों दिन अलग- अलग कार्यक्रमाें का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन


रविवार को पुस्तक मेला का अंतिम दिन था। ऐसे में बड़ी संख्या में सुबह से ही छात्र- छात्राओं सहित अन्य लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। चूंकि रविवार को छुट्टी थी ऐसे में बड़ी संख्या में शिक्षक भी पुस्तक मेले में पहुंचे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में किसी ने राम के गानों पर नृत्य किया तो किसी ने देश भक्ति के गीतों पर। प्राथमिक विद्यालय भूपालपुर की छात्राओं ने राम आएंगे कुटी में प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। जबकि असीसी कान्वेंट की यूकेजी की छात्रा प्रनिका गुप्ता ने आकर्षक नृत्य कर लोगों की तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेला संयोजक संजीव यादव, पर्यावरणविद ज्ञानेंद्र रावत, अनूप दुबे, शैलेंद्र गुप्ता, राजीव यादव बॉबी आदि लोग व्यवस्थाओं को संभालने में लगे रहे। अनिमेष कुमार सिंह जॉइंट कमिश्नर, मानव हंस यादव डिप्टी डायरेक्टर केंद्रीय जल आयोग, गोविंद सिंह एआरएम बाह, राजेश यादव एआरएम, अखिलेश मिश्रा डिप्टी जीएम बीएसएनल आगरा, शिव प्रताप सिंह समाजसेवी, डॉक्टर नीतू यादव, डॉक्टर सीमा यादव प्रवक्ता द्वारा प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। वहीं जीआईसी की पूर्व छात्रा डाॅ. आशा अग्रवाल ने स्व. ओंकार प्रसाद अग्रवाल और उनके पुत्र स्व. रामदास गोयल की स्मृति में विद्यालय के हाईस्कूल व इंटर के टॉपर छात्रों को नकद धनराशि देकर सम्मानित किया।



पुस्तक मेले के दौरान बंद पड़ा रहा शौचालय
एटा। जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में 7 से 10 दिसंबर तक पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिदिन सैकड़ोें की संख्या में लोग पहुंचे। पुस्तक मेले में पहुंचने वाले लोगों को शौचालय बंद होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।राजकीय इंटर कॉलेज में 4 दिन तक धूमधाम के साथ पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। पुस्तक मेले में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं युवा एवं अन्य लोग पहुंचे। एक ओर जहां पुस्तक मेले को देखकर लोग काफी खुश दिखाई दे रहे थे। वहीं दूसरी ओर राजकीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में बना हुआ शौचालय बंद होने की वजह से काफी परेशान भी दिखाई दे रहे थे।

लोगों का कहना था कि पुस्तक मेला तो ठीक रहा मगर कुछ अव्यवस्थाएं रहीं। जहां पहले दिन पानी की समस्या देखी गई, तो वहीं अन्य दिनों में कॉलेज प्रांगण में बना हुआ शौचालय पूरी तरह से बंद पड़ा दिखाई दिया। पुस्तक मेला देखने आए छात्र सोनी कुमार ने बताया कि मेला काफी अच्छा लगा है, मगर शौचालय बंद होने से कुछ लोगों को परेशानी भी है। वहीं छात्रा रश्मि ने कहा कि मेला काफी अच्छा लगा। यहां हर प्रकार की पुस्तकें देखने को मिली। लेकिन शौचालय बंद होने की वजह से दिक्कत का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed