फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Crowd at computer center to file bail and claims

Etah News: जमानत व दावे दायर करने के लिए कंप्यूटर केंद्र पर रही भीड़

Mon, 18 Sep 2023 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 18 Sep 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Crowd at computer center to file bail and claims
एटा। हापुड़ कांड को लेकर कई दिनों चली वकीलों की हड़ताल समाप्त हो गई। सोमवार को पूर्व की भांति वादकारियों व अधिवक्ताओं की आवाजाही के चलते कचहरी में रौनक लौटी। जमानत व दावों को दायर करने के लिए कोर्ट के कंप्यूटर केंद्र पर लोगों की भीड़ रही। अदालती कक्ष भी वादकारियों से भरे दिखे।
विज्ञापन


हापुड़ में अधिवक्ताओं के साथ हुई पुलिस की मारपीट के बाद समूचे प्रदेश में इस घटना के विरोध और अधिवक्ताओं को न्याय दिलाने के लिए अधिवक्ता संघों की हड़ताल शुरू हो गई। जिसमें एटा की बार भी शामिल रहीं। जिसके चलते अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से पृथक रहने के कारण वादकारी तारीख लेकर वापस लौट जाते रहे। शासन और बार काउंसिल के पदाधिकारियों के बीच हुई वार्ता के बाद पुलिस अधिकारियों के तबादला होने और प्रोटेक्शन कानून हेतु कार्रवाई के आश्वासन के बाद कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने सोमवार को काम शुरू करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

जिसके चलते सोमवार को अदालत परिसर में अधिवक्ताओं ने सुचारू रूप से काम आरंभ किया। ऐसे में वादकारी भी अपने मामलों की सुनवाई के लिए डटे रहे। जिसके चलते प्रत्येक न्यायिक कक्ष में वादकारियों की काफी संख्या देखी गई। वहीं कोर्ट के गलियारे व न्यायालय परिसर में भी वादी, प्रतिवादियों व उनके अधिवक्ताओं की आवाजाही के चलते भरे रहे। सर्वाधिक भीड़ सुबह के समय अदालत के कंप्यूटर कक्ष पर रही। जहां वादकारी व अधिवक्ता नए दावों व जमानत प्रार्थनापत्रों को कंप्यूटर में दर्ज कराने के लिए प्रयासरत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed