फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   crores spend, roads damage

लाखों की लागत से बनी सड़के नहीं चलीं एक साल भी

Tue, 07 Jul 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Tue, 07 Jul 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
crores spend, roads damage
नगर पालिका द्वारा नगर में जगह-जगह बनवाई गई सड़कों के निर्माण में घालमेल की कलई खुल रही है। लाखों की लागत से बनी सड़के एक साल भी नही चल सकीं। इंटरलॉकिंग जगह-जगह से उखड़ने लगी है। इससे जगह-जगह गड्डे हो गए हैं।  
विज्ञापन

पालिका ने नगर में एक साल पहले कई सड़कों की इंटरलॉकिंग कराई। निर्माण के समय से ही इनकी गुणवत्ता पर आपत्तियां उठनी लगी हैं लेकिन नगर पालिका ने इन आपत्तियों को दरकिनार कर दिया। सड़कों का निर्माण बिना मानकों के हो गया। इन सड़कों को बने एक साल भी नहीं हुआ लेकिन सड़कों ने जवाब देना शुरू कर दिया। नगर के सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज रोड, सरस्वती शिशु मंदिर रोड, नावल्टी रोड एवं एमजी डिग्री कॉलेज के पीछे वाले रोड की हालात काफी खस्ता हो गई है। इंटर लॉकिंग उखड़ जाने से काफी बड़े-बड़े गड्डे हो गए हैं। बारिश होने पर इनमें पानी भी भर जाता है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतें हो जाती हैँ।
विज्ञापन


इंटर लाकिंग का काफी बड़ा हिस्सा उखड़ गया है। आए दिन गड्ढों में फंस कर बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं।- उमेश

अभी सड़क बने एक साल भी नहीं हुआ है लेकिन सड़क उखड़ चुकी है रात के समय लोगों को काफी दिक्कतें होती हैं। - महेंद्र

जो सड़कें उखड़ चुकी है उनकी जांच कराई जाएगी। सड़कों का निर्माण जिन ठेकेदारों ने किया है उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।- विनीत उपाध्याय, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed