{"_id":"69d1546cfd77b577e1072efd","slug":"crops-damaged-by-weather-farmers-must-provide-notification-to-claim-compensation-etah-news-c-163-1-eta1002-148680-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मौसम से फसलों को नुकसान, क्षतिपूर्ति का लाभ लेने के लिए किसान दें सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मौसम से फसलों को नुकसान, क्षतिपूर्ति का लाभ लेने के लिए किसान दें सूचना
Sat, 04 Apr 2026 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
एटा। खराब मौसम और बारिश से फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने जिले के सभी बीमा धारक किसानों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की फसल क्षति की स्थिति में तुरंत सूचना दर्ज कराएं जिससे उन्हें समय पर क्षतिपूर्ति का लाभ मिल सके।
कृषि अधिकारी ने बताया कि जिन किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत अपनी फसल का बीमा कराया है वे नुकसान होने पर तत्काल भारत सरकार के टोल फ्री नंबर 14447 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके साथ ही जिले में कार्यरत फसल बीमा कंपनी के व्हाट्सएप नंबर 7065514447 पर भी फसल क्षति के फोटो एवं विवरण भेजकर सूचना दी जा सकती है।
उन्होंने बताया कि कृषि विभाग की योजनाओं व प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी किसान किसान फसल बीमा पोर्टल (pmfby.gov.in) पर भी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी ने सभी किसानों से अपील करते हुए कहा कि समय पर सूचना दर्ज कराने से क्षतिपूर्ति प्राप्त करने की प्रक्रिया में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी। इसलिए किसान भाई नुकसान होने पर तत्काल सूचना अवश्य दर्ज कराएं।