फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   yuvatee kee hatya kar shav ped se latakaaya

युवती की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया

Wed, 27 Jul 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Wed, 27 Jul 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
yuvatee kee hatya kar shav ped se latakaaya
मामले की जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गंजडुंडवारा के समीपवर्ती गांव नगला भगना में यूके लिपटिस के बाग में अज्ञात युवती का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। युवती की हत्या करके शव पेड़ लटकाकर आत्म हत्या करने का रुप दिया गया है। लेकिन मौके पर पहुंचे लोगों का मानना है कि युवती की हत्या के बाद उसका शव लटकाया गया है। पुलिस भी हत्या की स्थिति को मानकर मामले की विवेचना कर रही है। 
विज्ञापन

गांव नगला भगना में पूरनलाल के यूके लिपटिस के बाग में सुबह वहां से गुजरने वाले लोगों ने एक युवती का शव पेड़ पर लटका हुआ देखा। गांव में इस बात की जानकारी पहुंची तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। युवती का शव जमीन से घुटने के बल लटका हुआ था। यह स्थिति आत्महत्या की आशंका को निराधार कर रही थी। युवती कौन है और कहां से आई है इस बात की सांय तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। आस-पास के लोग भी युवती की शिनाख्त नहीं कर सके हैं। गंजडुंडवारा पुलिस ने बताया कि युवती की उम्र 20 वर्ष के आस-पास है। युवती का रंग गेंहुआं है। वह लाल रंग का सलवार सूट पहने हैं। पैरों में कत्थई रंग की चप्पल है। गले में काले रंग का दुपट्टा व सफेद स्कॉर्फ है। युवती को स्कॉर्फ से लगे में फंदा लगाकर लटकाया गया है। गंजडुंडवारा थाना प्रभारी ने बताया कि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए एटा भेजा गया है। युवती के शिनाख्त करने की कोशिशें जारी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed