{"_id":"58d014bb4f1c1b2f4f1a1079","slug":"yuvak-kee-maut-par-graameen-aur-sasuraaleejan-bhide","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत पर ग्रामीण और ससुरालीजन भिड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की मौत पर ग्रामीण और ससुरालीजन भिड़े
amar ujala
Updated Mon, 20 Mar 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
युवक की मौत पर ग्रामीण और ससुरालीजन भिड़े
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ढोलना क्षेत्र के ग्राम भूपालगढ़ी में युवक की मौत के बाद युवक के गांव के लोग और उसके ससुरालीजन आपस में भिड़ गए। जिससे तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में गांव के लोगों ने पुलिस की मदद से दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।
भूपालगढ़ी गांव में सुबह के समय काली चरन उर्फ कल्लू (25) पुत्र प्रेमपाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। युवक की मौत की खबर उसकी ससुराल गंगनपुर एटा पहुंची तो उसके ससुराल के लोग भी ट्रैक्टर ट्रॉली से भूपालगढ़ी आ गए। कालीचरन के परिवारीजनों ने बताया कि कालीचरन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। तो ससुरालीजनों के गले यह बात नहीं उतरी। युवक के परिवारीजन, ग्रामीण कालीचरन के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए ले जाने लगे, तो ससुरालीजनों ने विरोध किया। ससुरालीजन चाहते थे कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाए, इसी बात पर ग्रामीणों से ससुरालीजनों की तकरार होने लगी। थोड़ी देर में ही लाठी डंडे चलने लगे। ग्राम प्रधान राजेश्वर सिंह ने बीच में आकर दोनों पक्षों को शांत कराया, लेकिन इस बीच कालीचरन के साले बंटू, प्रदीप और रक्षपाल सहित अन्य लोगों के चोटें आ गईं। यूपी 100 की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। गांव के लोगों ने हस्तक्षेप करके दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। ढोलना के थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है, किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।