फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   youth killed,and body throw in farm

युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका

Tue, 07 Jul 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Tue, 07 Jul 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
youth killed,and body throw in farm
युवक की हत्या कर उसका शव मक्का के खेत में फेंक दिया। सोमवार देर रात शव खेत से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दोनों आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह आठ बजे मानपाल (23) निवासी नगला भूड़ जखारुद्रपुर को गांव के ही जय सिंह, धर्मेंद्र उसे टंकी के काम कराने के लिए घर से बुलाकर पटियाली ले गए थे। जब मानपाल शाम को घर नहीं लौटा तो परिवारीजन धर्मेंद्र और जयसिंह के पास गए। दोनों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। सोमवार देर रात बहेड़िया में मक्का के खेत में किसी ग्रामीण का शव पड़े होने की सूचना मिली। शव की परिवारीजनों ने शिनाख्त मानपाल के रुप में की। मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई शिशुपाल ने घर से बुलाकर ले जाने वाले दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंसपेक्टर विजय बहादुर सिंह का कहना है कि गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक मानपाल मजदूर किसान था, वह मजदूरी का काम करके परिवार का पोषण करता था। उसके दो छोटे बच्चे हैं। एक लड़की दीक्षा दो और लड़का लवकुश तीन वर्ष का है। दोनों मासूमों के सिर से उनका सहारा छीन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed