फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   While fireworks exploded, the young man's death

आतिशबाजी बनाते समय विस्फोट, युवक की मौत

Fri, 24 Feb 2017 11:50 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Fri, 24 Feb 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
While fireworks exploded, the young man's death
आतिशबाजी बनाते समय विस्फोट मामले की जांच करती पुल‌िस - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
गावं नदरई में अपराह्न के समय देशी आतिशबाजी तैयार कर रहे युवक की गोदाम में आग और विस्फोट से मौत हो गई। दमकल की गाड़ी और ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। एएसपी और सीओ घटना की सूचना पर मौके पर पहुंच गए।
हादसे का शिकार युवक नितिन(18) पुत्र पप्पू निवासी नदरई हुआ। बताया गया कि परिवार पर आतिशबाजी के निर्माण का लाइसेंस है। सहालगों में आतिशबाजी की मांग को देखते हुए परिवार के  लोग आतिशबाजी तैयार कर रहे थे। युवक खेत में बने कमरे को बंद करके आतिशबाजी बना रहा था। वहीं उसकी मां वीरवती भी खेत में बैठकर आतिशबाजी के कार्य कर रही थी। अपराह्न ढाई बजे अचानक कमरे के बाहर पड़े छप्पर में हवा के चलते चिंगारी लगने से आग लग गई और आतिशबाजी के गोदाम को चपेट में ले लिया। आग की लपटें जैसे ही बारूद तक पहुंची वैसे ही बारूद में विस्फोट हो गया। गोदाम में रखा आतिशबाजी का पूरा सामान जल गया और लगातार आवाजें गूंजती रहीं। बाहर काम कर रही मां वीरवती ने जब यह मंजर देखा तो वह चीखने चिल्लाने लगी। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को फोन किया। ग्रामीणों ने गोदाम की दीवार और दरवाजा तोड़ा, तब तक नितिन की जलकर मौत हो चुकी थी। दमकल कर्मियों और ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र प्रताप व सीओ शैलेंद्र लाल ने कोतवाली पुलिस के साथ मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विस्फोट  में दब गई नितिन की चीख
कासगंज। नितिन को जब आग लगने की जानकारी हुई तो वो चीखने चिल्लाने लगा, तब तक कमरे की ओर रखी आतिशबाजी में विस्फोट होने लगा था और वह दरवाजा खोलकर भाग नहीं पाया। यदि गोदाम का दरवाजा खुला होता तो नितिन बाहर निकल पाता। ऐसी स्थिति में उसकी चीख विस्फोट में दब कर रह गई। मां वीरवती  ने बताया कि उसने नितिन की चीख सुनी वह बार बार बचालो बचालो की आवाज लगा रहा था, लेकिन मां दरवाजा अंदर से बंद होने पर बेबस थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने लगाया जुआरियों पर आरोप
 नितिन के पिता पप्पू ने खेत में जुआ खेलने के लिए आने वाले जुआरियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह बार बार जुआरियों से खेत में जुआ खेलने की मना करता था। जुआरी जुआ खेलते समय बीड़ी भी पीते थे। उन्होंने कहा इसी रोका टोकी के चलते जुआरी उससे रंजिश मानते थे। उन्होंने कहा कि उन लोगों ने ही आग की चिंगारी छप्पर पर डाली है। उसके आरोप की कोतवाली पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed