Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Papa, I will not survive.

Karnal News: केशव ने आखिरी बार कहा था- पापा मैं नहीं बचूंगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Papa, I will not survive.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निसिंग। पापा मैं नहीं बचूंगा, मुझे घटनास्थल पर कुछ लोगों ने बहुत मारा है। यह कहते हुए केशव बेसुध हो गया।
यह बातें मृतक बच्चे के पिता और परिजनों ने निसिंग थाना प्रभारी के सामने कही। उन्होंने आरोप लगाया कि घायल अवस्था में बेटे ने निसिंग से करनाल अस्पताल ले जाते समय ये बात कही। वीरवार को गुल्लरपुर रोड पर 13 वर्षीय केशव गर्ग घायल अवस्था में मिला था। बाद में अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया था। परिजनों ने बताया कि बाइक लेकिन घर से निकला था।

शनिवार को समाज के लोगों ने थाना निसिंग में पहुंच थाना प्रभारी कृष्ण कुमार से गुहार लगाई कि केशव गर्ग की माैत सड़क दुर्घटना में नहीं हुई, बल्कि कुछ लोगों ने उसे बहुत पीटा था। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर केशव की बाइक अनियंत्रित होकर वहां मौजूद कुछ लोगों से टकरा गई थी। इसके बाद लोगों ने केशव को पीटा। घायल अवस्था में कार्यालय के संचालक ने उसे गाड़ी से निसिंग अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद कुछ लोगों ने कहा कि बच्चे को इतना नहीं पीटना चाहिए था। निसिंग सीएचसी के मौजूद डॉक्टरों ने केशव की गंभीर हालत को देखते हुए करनाल रेफर कर दिया, लेकिन बीच रास्ते में केशव ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस पर निष्पक्ष जांच न करने का आरोप भी लगाया। परिजनों ने इस मामले की शासन व प्रशासन से निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed