{"_id":"6af8cf51b8fd3a792b091552","slug":"fire-breaks-out-in-a-tractor-trolley-loaded-with-stubble-driver-saves-his-life-by-jumping-off-panipat-news-c-244-1-pnp1001-167610-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
Sun, 15 Nov 2026 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
इसराना। अहर गांव के पास पराली से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में शनिवार शाम आग लग गई। गनीमत यह रही कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते ट्रैक्टर से नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। आग की चपेट में आने से तीन एकड़ की पराली पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
यूपी के मुजफ्फरनगर निवासी वसीम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कि वह पानीपत से तीन एकड़ खेत की पराली ट्रैक्टर-ट्रॉली में लोड कर वापस जा रहा था। वह अहर गांव के पास पहुंचा तो उसे ट्रॉली से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। उसने ट्रैक्टर रोककर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें तेजी से बढ़ने लगीं। स्थिति को भांपते हुए उसने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। इस हादसे में तीन एकड़ की पराली जल गई। जिला दमकल अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि अहर गांव के पास पराली से भरी ट्रॉली में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल वाहन को तुरंत रवाना कर दिया गया था। संवाद