फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Thunderous havoc, including three killed innocent

आंधी का कहर, मासूम समेत तीन की मौत 

Sat, 11 Jun 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला एटा
ब्यूरो,अमर उजाला एटा Updated Sat, 11 Jun 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Thunderous havoc, including three killed innocent
आंधी में झोंपड़ी गिरने से एक की मौत हो गई
आंधी ने शुक्रवार की रात पूरे जिले में जमकर कहर ढाया। इस दौरान जैथरा, अलीगंज दीवार गिरने से अधेड़ और बालिका की मलबे में दबने से मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए। इसी तरह सकरौली में खेत से लौट रहे किसान के ऊपर पीपल की मोटी डाल टूटकर गिरने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पेड़ के नीचे दबने से जैथरा में एक जानवर भी मरा है। वहीं आंधी से खंभे, तार उखड़ने से आधे जिले में रातभर बिजली भी गुल रही।  
विज्ञापन

----------------
हादसा- एक 
आंधी में दीवार ढही, मासूम की मौत, तीन घायल
अलीगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला साबा में शुक्रवार का रात आई आंधी और बूंदाबांदी के दौरान राम किशन के घर की दीवार जमींदोज हो गई। मलबे में राम किशन, उसकी बेटी नन्हीं देवी (6), पत्नी सुनीता देवी और भाई हरि प्रसाद दबे गए। ये सभी लोग वहीं बैठकर खाना खा रहे थे। दीवार गिरने की आवाज और परिवारीजनों के दबने से गांव में हड़कंप मच गया। गांववालों ने मलवा हटाकर सभी लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान नन्हीं देवी की मौत हो चुकी थी। दीवार में दबने से घायल राम किशन, हरिप्रसाद और उसकी सुनीता को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सुनीता देवी की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने आगरा रेफर कर दिया है। 
विज्ञापन

------------------
हादसा- दो
दीवार के मलवे में दबने से अधेड़ की मौत 
जैथरा। थाना क्षेत्र के डांडा गांव में शुक्रवार की आई आंधी में दीवार गिरने से दबकर लल्लू सिंह (50) की मौत हो गई। हादसे के समय वह छप्पर के नीचे सो रहा था। जबकि परिवार के अन्य सदस्य घर में थे। आंधी आने पर छप्पर उखड़ने लगा। इसी बीच अचानक दीवार भरभराकर गिर गई। इसके नीचे वह दब गया। दीवार गिरने की आवाज पर परिवारीजन और ग्रामीण दौड़े। लोगों ने मलवा हटा कर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
केस-तीन
पीपल की डाल गिरने से किसान की मौत 
जलेसर। सकरौली थाना क्षेत्र के बाकलपुर गांव निवासी श्रीपाल (65) शुक्रवार रात खेत गया था। आंधी और बूंदाबांदी होती देख वह घर की ओर भागा। रास्ते भीगने से बचने के लिए वह पीपल के पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। इसी दौरान आंधी से पीपल की मोटी डाल टूटकर श्रीपाल के ऊपर ही आ गिरी। इसके नीचे दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुई, तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान की मौत से घर में कोहराम मचा है। 

----------------
आधे जिले में रातभर गुल रही बिजली 
शुक्रवार देर रात आई आंधी और बारिश के दौरान कई स्थानों पर बिजली के खंभे, तार टूटने और पेड़ उखड़ने से ग्रामीण क्षेत्र के कई इलाकों में रातभर बिजली गुल रही। जलेसर में रात आठ बजे आंधी आते ही बिजली गुल हो गई, फिर भी रातभर इलाका अंधेरे में डूबा रहा। इसी तरह अलीगंज, जैथरा में रात आठ बजे गुल हुई बिजली शनिवार को दिन में 11 बजे आई। इसके अलावा अवागढ़, मिरहची, मारहारा और सकीट क्षेत्र में आधा दर्जन स्थानों पर तार टूटने से करीब आठ घंटे बिजली गुल रही। विद्युत वितरण खंड देहात के अधिशासी अभियंता राजकुमार ने बताया कि रात में जिन स्थानाें पर तार टूटने से बिजली गुल हुई वहां शनिवार की दोपहर तक आपूर्ति बहाल कर दी गई है। जहां खंभे टूटे हैं, वहां डायवर्जन कर बिजली आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed