{"_id":"583333584f1c1b9f71b398e6","slug":"threting-to-a-labourman","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर से फोन पर मांगी दो लाख रुपये रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूर से फोन पर मांगी दो लाख रुपये रंगदारी
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Mon, 21 Nov 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
एक दिहाड़ी मजदूर से फोन पर पिछले पंद्रह दिनों से दो लाख रुपये रंगदारी मांगी जा रही है। रंगदारी नहीं देने पर फोन करने वाला जान से मारने की धमकी देे रहा है। धमकी से परेशान होकर सोमवार को मजदूर ने पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। धमकियां मिलने से मजदूर का परिवार दहशत में जीने को मजबूर है।
मारहरा के मोहल्ला महमूदगंज के निवासी सीटू पुत्र द्वारिकर प्रसाद ने बताया कि वो घर घर जाकर सिलाई मशीन की रिपेयरिंग करता है। आरोप है कि पिछले पंद्रह दिनो से एक व्यक्ति करीब 30 से 35 फोन नंबर बदल कर दो लाख रुपये रंगदारी मांग रहा है।
रुपये नहीं देने पर कॉलर जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसके चलते मजदूर और उसका परिवार परेशान है। जान से मारने की धमकी मिलने के बाद मजदूर काम पर जाने से डरने लगा है। इसी से परेशान होकर सोमवार को पीड़ित ने मारहारा थाने में अज्ञात कॉलर के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई और सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।