फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The young man cut ax murder

युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

Tue, 10 Jan 2017 11:32 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Tue, 10 Jan 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
The young man cut ax murder
murder - फोटो : amar ujala
 पेड़ काटने के विवाद में गांव नगला दया में झाेंपड़ी में सो रहे राजन सिंह (28) की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। चीख की आवाज सुनकर पहुंचे भाई को देख हमलावर मौके से भाग निकले। घटना की जानकारी लगते ही थानाध्यक्ष फोर्स के साथ पहुंच गए थे शव को कब्जे में ले लिया। मामले की रिपोर्ट भाई ने दो आरोपियों के विरुद्ध दर्ज कराई है।
विज्ञापन



थाना सकरौली के गांव नगला दया निवासी राजन सिंह पुत्र हाकिम सिंह ने गांव नगला दया हाल पता नगला गुलरिया फीरोजाबाद निवासी प्रेम सिंह से कुछ बीघा खेत बटाई पर ले रखा था। इसके खेत के पास जयसिंह निवासी तखावन का भी खेत है, जिस जगह पर प्रेम सिंह और जयसिंह का विवाद है। कुछ महीनों पहले जयसिंह विवादित जमीन से पेड़ काट रहा था उसी समय पुलिस आ गई और पेड़ कटवाने से रोक दिया।
विज्ञापन


जयसिंह को लगा कि राजन ने पुलिस को बुलाया है तभी से वह उससे रंजिश मानने लगा। परिवारीजनों के अनुसार पहले भी वह कई बार धमकी दे चुका था। सोमवार रात राजन अकेले झोंपड़ी में सो रहा था, पास में ही बनी दूसरी झोंपड़ी इसका भाई शेर सिंह था। रात करीब एक बजे जय सिंह एक अज्ञात आरोपी के साथ आ धमका और कुल्हाड़ी से राजन के सिर पर वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चीख की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे भाई शेर सिंह को देख आरोपी जय सिंह मौके से भाग गया। घटना की जानकारी पर थानाध्यक्ष फोर्स के साथ पहुंच गए थे। पुलिस ने मौके से कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। मामले की रिपोर्ट भाई शेर सिंह ने जयसिंह तथा एक अज्ञात के विरुद्ध दर्ज कराई है। बताते हैं कि पुलिस ने आरोपी को भी पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉग स्क्वैड बार-बार जा रहा था मृतक के घर
 बताते हैं कि मौके पर डॉग स्क्वैड, फिंगर प्रिंट टीम मौके पर पहुंच गई थी। बार-बार डॉग मृतक के घर जा रहा था। जिसे लेकर लोगों में काफी चर्चा रही, पुलिस भी अब गहनता से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed