फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The middle age man shot

कहासुनी के दौरान अधेड़ को मारी गोली

Thu, 06 Oct 2016 02:07 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Thu, 06 Oct 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
The middle age man shot
हालत नाजुक, एक व्यक्ति के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मारपीट की अन्य घटनाओं में चार लोग घायल
 मिरहची थाना क्षेत्र के गांव कुटैना माफी में कहासुनी के दौरान एक युवक ने अधेड़ को गोली मार दी गई। जख्मी अधेड़ की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे आगरा रेफर कर दिया है। वहीं विभिन्न थाना क्षेत्रों में मारपीट की हुई घटनाओं में महिला समेत चार लोग घायल हो गए।
मिरहची थाना क्षेत्र के गांव कुटैना माफी निवासी वेदप्रकाश (50) पुत्र चंद्रपाल का बुधवार को नूर नगर निवासी अजय पाल पुत्र राम प्रकाश से किसी बात पर झगड़ा हो गया। इस दौरान तैश में आकर अजय पाल ने उसे गोली मार दी।  गोली लगने से जख्मी अधेड़ को लेकर परिवारीजन जिला अस्पताल गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगरा रेफर किया गया। अधेड़ के भतीजे अनिल की तहरीर पर पुलिस ने अजय पाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

उधर, कोतवाली नगर क्षेत्र के गांधी मार्केट में कुछ लोगों ने एक महिला की पिटाई कर दी। मामले में जसवंत पुत्र मान सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसी तरह कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में गांव हिम्मतपुर निवासी ओमकार पुत्र राजपाल ने गांव के रामवकील पुत्र गया प्रसाद आदि चार लोगों ने उसके घर में घुसकर पिटाई की। इससे तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed