फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The history-shot partner

हिस्ट्रीशीटर की साथी ने की गोली मारकर हत्या

Thu, 22 Dec 2016 11:39 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Thu, 22 Dec 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
The history-shot partner
हत्या के बाद जुटे लोग - फोटो : Amar Ujala
 गांव दहेलिया पूठ में बाइक पर सवार होकर जा रहे मैनपुरी के थाना कुरावली के हिस्ट्रीशीटर जलील की उसके साथी ने ही गोली मारकर हत्या कर दी। गोली उसके सिर से पार होकर बाइक चला रहे युवक को जा लगी। उसकी हालत भी गंभीर  बताई जा रही है। घटना के बाद भाग रहे हत्यारोपी ने ग्रामीणों पर भी फायरिंग की। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए उसे दबोच लिया और पीटने  के बाद पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन


तीनों के पास से तमंचे बरामद हुए हैं। हत्या के पीछे थाना कुरावली क्षेत्र में हुई फायरिंग की एक घटना को वजह बताया जा रहा है।
जलील (28) मैनपुरी के थाना गांव रीछपुरा का रहने वाला था। वह गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे अपने साथी सलमान (25) और शानू (26) निवासी कौंची डेरा थाना सकीट के साथ बाइक से अलीगंज जा रहा था। थाना जशरथपुर के गांव दहेलिया पूठ के पास पहुंचते ही बाइक पर पीछे पीछे बैठे शानू ने जलील के सिर में गोली मार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि फायर की आवाज पर जब वे मौके पर पहुंचे तो शानू भाग निकला और पीछा करने पर वह ग्रामीणों पर फायरिग करने लगा। लेकिन ग्रामीणाें ने उसे दबोच लिया। घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। तलाशी लेने पर मृतक, घायल और पकड़े गए युवक के पास से तीन तमंचे बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि करीब दस दिन पहले गांव रीछपुरा में एक फायरिंग की घटना हुई थी। उसमें एक युवक और उसकी बहन गोली लगने से घायल हो गई थी। इसी घटना की रंजिश में हत्या होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जलील मैनपुरी जिले के कुरावली थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ मैनपुरी के कुरावाली थाने के अलावा फर्रुखाबाद जिले के मेरापुर एवं कंपिल थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। दोनों जिलों की पुलिस लंबे समय से जलील की तलाश कर रही थी। जलील पर कुरावली थाने में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह गांव रीछपुरा के डेराबंजारा का रहने वाला था, उसके खिलाफ थाने में एससी एसटी एक्ट और लूट के दो-दो मामले दर्ज हैं। इसके अलावा मारपीट, छेड़खानी की धाराओं में भी रिपोर्ट दर्ज है। जलील और आरोपी शानु दोनों ही बंजारा जाति हैं। शानु भी आपराधिक प्रवृत्ति का बताया जा रहा है।


एसएसपी एटा राजेश कृष्ण ने बताया ‌क‌ि मृतक जलील के खिलाफ हाल ही में हत्या के प्रयास का मामला मैनपुरी के कुरावली थाने में दर्ज हुआ था। उसी रंजिश के चलते सलमान और शानू गुरुवार को जलील को हत्या के इरादे से लेकर आए थे। लेकिन शानू द्वारा चलाई गई गोली जलील के सिर में लगने के बाद बाइक चला रहे सलमान को जा लगी, जिससे वह घायल हो गया। जसरथपुर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर जांच के आदेश दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed