{"_id":"c03a2b24dd21eec4da5a215dc6142afd","slug":"tempo-driver-killed-the-bodies-thrown-into-the-farm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो चालक की हत्या, शव खेत में फेंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेंपो चालक की हत्या, शव खेत में फेंका
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Fri, 30 Oct 2015 05:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहित महिला से प्रेम संबंध एक टेंपो चालक को भारी पड़ गए। जिस महिला से उसने दिल लगाया उसी ने पति के साथ मिल कर टेंपो चालक की हत्या कर दी। पहले गला दबाया गया फिर गोली मार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। शव खेत में फेंक दिया। मृतक के भाई ने चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराई है।
थाना जैथरा के गांव बाधूपुरा निवासी सुखवीर (25) पुत्र सुरेंद्र दिल्ली में टेंपो चलाता था। बताते हैं कि सुखवीर का थाना क्षेत्र के गांव नगला भारा में बुआ गुड्डी देवी के घर आना-जाना रहता था।
इसी दौरान सुखवीर के प्रेम संबंध गांव की कुसुमा पत्नी सर्वेश से हो गए। बताते हैं कि सर्वेश गुडगांव में रिक्शा चलाता है। तीन महीने पहले सुखवीर कुसुमा को भगा ले गया था। कुछ दिन बाद वह वापस घर आ गई।
विज्ञापन
बुधवार रात्रि को कुसुमा ने फोनकर सुखवीर को जरूरी काम बताकर गांव बुलाया। आरोप है घर पर कुसुमा ने पति सर्वेश, सत्यवीर, एक अन्य के साथ मिलकर पहले सुखवीर का गला दबाया, बाद में पेट में गोली मारकर हत्या कर दी।
शव को गांव में ही प्राइमरी पाठशाला स्थित खेत में फेंक दिया। शुक्रवार सुबह खेतों पर जा रहे किसानों ने शव को पड़े देखा तो भीड़ लग गई। मृतक के फूफा श्रीपाल ने शव की पहचान करते हुए पुलिस और परिवारीजनों को सूचना दी। सूचना पर एएसपी विसर्जन सिंह यादव, सीओ आशाराम अहिरबार, थानाध्यक्ष मयफोर्स के पहुंच गए।
घटना की रिपोर्ट मृतक के छोटे भाई संजय ने कुसुमा, सर्वेश, सत्यवीर, एक अन्य के खिलाफ दर्ज कराई है। महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।