फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   teen dukaanon se hajaaron kee nakadee choree

तीन दुकानों से हजारों की नकदी चोरी

Sat, 25 Mar 2017 12:58 AM IST
Amar ujala
Amar ujala Updated Sat, 25 Mar 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
teen dukaanon se hajaaron kee nakadee choree
दुकान में हुई चोरी की पड़ताल करती पुल‌िस - फोटो : amar ujala
रोडवेज तिराहे से चोरों ने तीन दुकानों से हजारों का माल साफ कर दिया। इतना ही नहीं दुकान में रखी हजारों की नकदी ले उड़े। दुकान खोलने व्यापारियों को जानकारी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंची तो व्यापारियों ने रोष व्यक्त कर जल्द खुलासे की मांग की। 
विज्ञापन

आगरा रोड निवासी धर्मेंद्र गुप्ता की रोडवेज तिराहा पर किराना की दुकान है। गुरुवार रात दुकान से पीछे से चोर छत पर आ गए और पटिया तोड़कर सीढ़ियों के जरिये दुकान में घुस आए। दुकान से दस हजार रुपये की नकदी तथा पच्चीस हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। इसके बाद चोराें ने मोहल्ला अखाड़ा निवासी दिनेश चंद्र झांकी की रोडवेज तिराहा स्थित लोहे की दुकान को निशाना बनाया। दुकान से चोर पांच हजार रुपये की नकदी, अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुरेन्द्र वार्ष्णेय निवासी आगरा रोड की मिष्ठान की दुकान से चोर सामान चोरी कर ले गए और काउंटर भी तोड़ दिया। घटना की जानकारी व्यापारियों को हुई तो वह मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर रोष व्यक्त करते हुए जल्द खुलासे की मांग की। रोष व्यक्त करने वालों में देवेंद्र गुप्ता, मुनेश गुप्ता, पंकज गुप्ता, विनीता गुप्ता, अनिल गुप्ता आदि रहे। पुलिस को तहरीर देकर व्यापारियों ने खुलासे की मांग की है।  लोगों का कहना था कि आखिर पुलिस रात में कहा गश्त क्यों नहीं कर रही है। 
विज्ञापन


बच्चों के खेलने वाली पिस्तौल लाए थे चोर
 चोर अपने साथ खिलौने वाली पिस्तौल लेकर आए थे। अचानक किसी के आ जाने पर उसी पिस्तौल की मदद से डरा-धमकाकर भागने में सफल रहते है। पिस्तौल किराना की दुकान में मेज पर रखी हुई मिली। इस दौरान दुकान से टॉर्च, सड़ासी भी मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed