{"_id":"c485f0a971166d98a85dfd4283afe2a5","slug":"tankers-full-cut-its-progeny-the-death-of-15-cows-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर काटकर भरा गोवंश, 15 गायों की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैंकर काटकर भरा गोवंश, 15 गायों की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Tue, 16 Jun 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
कादरगंज गंगा पुल से टैंकर जा रहा था। जब पुलिस को शक हुआ तो पीछा शुरू कर दिया गया। गंगपुर बदायूं के निकट मोड़ पर टैंकर फंस गया। चालक परिचालक टैंकर से कूद कर भाग गए। जब पुलिस वहां पहुंची तो टैंकर की तलाशी ली गई। तलाशी में पाया गया कि टैंकर को काट कर उसमें पशु भरे देख पुलिस कर्मी हैरान रह गए। पुलिस ने पशुओं को बाहर निकलवाया। उसमें 25 गाय और एक सांड निकला।
जिनमें से 15 गाय मरी हुई अवस्था में मिली है। गोवंश पशुओं की तस्करी की जानकारी मिलने पर काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों में तस्करी को लेकर रोष देखा गया। पुलिस ने मृतकों गायों के शवों को पशु चिकित्सालय से परीक्षण के बाद अंतिम संस्कार करा दिया।
नदरई के निकट बोलेरो गाड़ी में 4 गायों को तस्करी कर ले जाया जा रहा था। नदरई पुलिस ने पीछा करके गाड़ी को दबोच लिया। गाड़ी से गाय बरामद कर ली गईं। गाड़ी चला रहे यूनुस निवासी बजांरा नगला को दबोच लिया। गायों को किसानों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
गोवंश की तस्करी के लिए संवेदनशील है क्षेत्र
बताया गया कि यह क्षेत्र गोवंशीय पशुओं की तस्करी के मामले में बेहद संवेदनशील माना जाता है। पशु तस्करों ने दो माह पूर्व एक पुलिस कर्मी को रौंद दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई। इससे पहले भी इस क्षेत्र में कई बार गोवंश पकड़े जा चुके हैं।