फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   tamanche ke bal par mahilaon se loote jevar, riport darj

तमंचे के बल पर महिलाओं से लूटे जेवर, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 20 Feb 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 20 Feb 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
tamanche ke bal par mahilaon se loote jevar, riport darj
लूट - फोटो : अमर उजाला
तमंचे के बल पर बाइक सवार तीन बदमाशाें ने दो महिलाओं से जेवरात और नगदी लूट ली। विरोध करने पर तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। मामले की रिपोर्ट पीड़ित ने तीन बदमाशों के खिलाफ दर्ज कराई है। थाना पिलुआ के गांव नगला पाथरी निवासी राजेश सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि विगत 18 फरवरी को बाइक पर पत्नी अनीता, भाभी सुनीता को लेकर देर शाम घर लौट रहा था। देर शाम कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव विजौरी के पास पहुंचे, तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक रूकवाई और तमंचे के बल पर दोनों महिलाओं के जेवरात व 4600 रुपये लूट लिए। बाद में तमंचा लहराते हुए भाग निकले। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने बदमाशो की तलाश की मगर वे नहीं मिले। पीड़ित ने बताया कि घटना में शामिल एक बदमाश विवेक निवासी गुलाबपुर थाना पिलुआ को जानते हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष कोतवाली देहात का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही बदमाश पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed