फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   SP supporters seized from the warehouse of illegal alcohol

सपा समर्थक के गोदाम से अवैध शराब पकड़ी

Tue, 29 Sep 2015 06:16 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Tue, 29 Sep 2015 06:16 PM IST
विज्ञापन
 SP supporters seized from the warehouse of illegal alcohol
पंचायत चुनाव में खपाने के लिए एक सपा समर्थक के गोदाम में उतारी जा रही करीब 1500 पेटी अंग्रेजी शराब सहित पुलिस ने एक आरोपी को धर दबोचा। साथ ही चार बोलेरो, एक ट्रक भी बरामद हुआ है। पकड़ी गई शराब की कीमत पुलिस ने 65 लाख रुपये बताई है। पूछताछ में चार और तस्करों के नाम सामने आए हैं। यह शराब चंडीगढ़, गोवा से लाई गई थी।
विज्ञापन

पिलुआ थाना में एसएसपी एसके वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि सोमवार की रात करीब दो बजे  मुखिबर की सूचना पर थानाध्यक्ष पिलुआ ने पुलिस के साथ जीटी रोड स्थित नगरिया मोड़ के सामने बने एक गोदाम में छापा मारा। यहां गोदाम में अवैध शराब ट्रक से उतारी जा रही थी। छोटे वाहनों में लोड करके शराब सप्लाई के लिए भेजी जानी थी। पुलिस को देख तस्कर भागने लगे। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। मौके से एक ट्रक और चार बोलेरो गाड़ी भी बरामद की। साथ ही ट्रक में भरी  करीब 1500 पेटी अंग्रेजी शराब कीमत लगभग 65 लाख की बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जितेंद्र यादव निवासी गांव नगला जवाहरी, भोजपुर थाना मिरहची बताया है, जबकि फरार आरोपियों के नाम सोनू खटीक निवासी कंजड़ कालोनी कोतवाली नगर, ग्रीश प्रधान, सतीश निवासी नगला इमलिया थाना पिलुआ, बंटू यादव निवासी दरिगंपुर थाना पिलुआ बताया है, जबकि एक अन्य आरोपी का नाम नहीं बता पाया है।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी का लगा था बोर्ड
एटा। जिस गोदाम से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई, उस गोदाम के बाहर समाजवादी पार्टी का बोर्ड लगा हुआ था। बताते हैं कि फरार आरोपी ग्रीश प्रधान सपा समर्थक भी है और यह गोदाम भी ग्रीश प्रधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed