{"_id":"6a07bbaa4657b8770fe6829f2a206edd","slug":"shot-and-robbed-a-one-lakh-of-retired-armyman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली मारकर रिटायर्ड फौजी से लूटे एक लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली मारकर रिटायर्ड फौजी से लूटे एक लाख
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Sat, 13 Dec 2014 11:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को कार सवार बदमाशों ने रिटायर्ड फौजी को गोली मारकर एक लाख रुपये लूट लिए और चलती कार से फेंककर टूंडला की तरफ भाग गए। घायल को परिवारीजन आगरा ले गए हैं। इस मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
थाना जैथरा के गांव नगला मोहन निवासी राजेंद्र शुक्रवार का अपने गांव से फीरोजाबाद के एका रोड स्थित नगला किशन स्थित एक ईंट भट्ठे पर जाने के लिए सुबह सात बजे एटा बस स्टैंड पर खड़े वाहन का इंतजार कर रहे थे, तभी एक कार आकर रुकी और चालक टूंडला जाने की आवाज लगाने लगा।
जल्दी पहुंचने के चक्कर में राजेंद्र कार में बैठ गए। कार में अन्य लोग भी बैठे थे। एटा और नगला भूरा के बीच कार में सवार लुटेरों ने उसके साथ मारपीट की। विरोध करने पर पैर में गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गए। बदमाशों ने जेब में रखी एक लाख रुपये की नकदी लूट ली तथा चलती कार से गांव नगला भूरा थाना अवागढ़ पर फेंककर टूंडला की ओर भाग गए।
विज्ञापन
घायल राजेंद्र ने घटना की जानकारी परिवारीजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन पहले उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अवागढ़ थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने जब तहरीर मांगी तो घायल को सीधे आगरा ले गए। उपचार के बाद तहरीर देने की बात कही। दूसरी तरफ सूचना पर पहुुंची अवागढ़ व एटा देहात की पुलिस के बीच लूट की घटना को लेकर सीमा विवाद भी रहा। पुलिस का कहना है कि घायल के गोली नहीं मारी गई, बल्कि किसी डंडे से प्रहार किया है। लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है।