फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Seven years sentence for rape accused

दुष्कर्म के आरोपी को सात वर्ष की सजा

Sat, 20 May 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, एटा
ब्यूरो, अमर उजाला, एटा Updated Sat, 20 May 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
Seven years sentence for rape accused
कोर्ट - फोटो : file photo
ढोलना थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्ष पूर्व एक विवाहिता से तमंचे के बल पर आरोपी ने दुष्कर्म का शिकार बना डाला। ढोलना पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज कर विवेचना की। विवेचना के बाद आरोपी के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल किया गया।
विज्ञापन


इस मामले की सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश त्वरित न्यायालय हरविंदर सिंह ने आरोपी को सात वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है वहीं दस हजार रुपये का अर्थदंड आरोपित किया है।       
विज्ञापन


ढोलना के गांव गोशपुर भूपालगढ़ी में 25 मार्च 2010 को विवाहिता को मध्यरात्रि के समय गांव के आरोपी हरिओम ने दुष्कर्म का शिकार बना डाला। विवाहिता रात्रि के समय अपने बच्चों के साथ सो रही थी। विवाहिता का पति घर पर नहीं था। वह गाजियाबाद में नौकरी करता है। दुष्कर्म की की घटना के बाद ढोलना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अनिल कुमार यादव ने पैरवी करते हुए दुष्कर्म के आरोपी को सजा देने की न्यायालय से अपील की। अपर सत्र न्यायाधीश ने सात साल की सजा सुनाते हुए दस हजार रुपये का अर्थदंड आरोपित किया। अर्थदंड की धनराशि में से आठ हजार रुपये दुष्कर्म पीड़िता को दिए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed