{"_id":"58d963034f1c1b447763e7ad","slug":"satsang-ke-bahaane-le-jaakar-baalika-se-dushkarm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्संग के बहाने ले जाकर बालिका से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सत्संग के बहाने ले जाकर बालिका से दुष्कर्म
amar ujala
Updated Tue, 28 Mar 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना शकरौली क्षेत्र के एक गांव में युवक पड़ोसी की पांच वर्षीय बच्ची को सत्संग में ले जाने बहाने उसे हवस का शिकार बनाया। लहूलुहान मासूम घर छोड़ने पहुंचे युवक से कारण पूछने पर वो सकपका गया। इसी से गुस्साए ग्रामीणों ने युवक की पिटाई लगाई। आरोपी युवक बाद में मौका पाकर फरार हो गया। पिता ने युवक के नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। बच्ची को मेडिकल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि पड़ोसी जयवीर रविवार देर शाम सत्संग में जाने की कहकर बेटी को ले गया था। रात साढे़ आठ बजे जब जयवीर बेटी को छोड़ने आया तो बच्ची लहूलुहान थी। आरोप है कि खून निकलने की बात पूछने पर युवक सकपका गया। इसी दौरान अन्य ग्रामीणों ने बालिका की हालत देख युवक की पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान युवक भागने में किसी प्रकार भाग निकला। सूचना पर शकरौली पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को पीएचसी भेजा गया। जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देख उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया है। खबर लगते ही एसएसपी सत्यार्थ अनिरूद्ध पंकज भी मौके पर पहुंचे और परिवारीजनों ने वारदात की जानकारी ली। एसएसपी ने शकरौली पुलिस को आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। पुलिस ने पिता की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
दो बेटियों का पिता है आरोपी
शकरोली थाना क्षेत्र के गांव में पांच वर्षीय मासूम को जिस युवक ने हवस का शिकार बनाया है। वो युवक खुद भी दो बेटियों का बाप है। जिस बच्ची संग युवक ने दरिंदगी की है वो बच्ची गूंगी है।