फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   saintee mein yuvak kee chaakuon se godakar hatya

सैंती में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या

Sun, 07 May 2017 10:49 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Sun, 07 May 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
saintee mein yuvak kee chaakuon se godakar hatya
सैंती में युवक की हत्या पर ब‌िलखते पर‌िवारीजन - फोटो : amar ujala
ग्राम सैंती में एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया। पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कुंवर सिंह(35) पुत्र रामचंद्र निवासी नगला सैंती को गांव का ही रामेश्वर पुत्र नेतराम शनिवार की देर सायं किसी काम का बहाना बनाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद युवक का कोई पता नहीं चल पाया। परिवारीजनों ने रामेश्वर से भी पूछताछ की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। रविवार को उसका शव गांव के ही गिरीश चंद्र के खेत में पड़ा मिला। हत्यारे ने युवक को चाकुओं से गोदकर हत्या की। शव मिलने की जानकारी पर परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। उसका शव देखकर कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में  लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस की जल्दबाजी से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने मार्ग पर अवरोधक डालकर सुबह 11 बजे जाम लगा दिया। जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए सीओ पटियाली जगतराम के अलावा अमांपुर, सिढ़पुरा, सुन्नगढ़ी एवं कासगंज से महिला पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ के समझाने बुझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए। दोपहर दो बजे के लगभग जाम खुल सका। भाई हरिओम के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर रामेश्वर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

रूट किया डायवर्जन
कासगंज। युवक की हत्या के बाद सहावर में लगे जाम को देखते हुए रूट डायवर्जन किया गया। कासगंज से सहावर जाने वाले एवं सोरों से सहावर जाने वाले मार्गों पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। जिससे सहावर में वाहनों का दबाव अधिक न बढ़ पाए। इन वाहनों के मार्गों को अन्य मार्गों से होकर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed