{"_id":"5831db404f1c1bba06b39ac0","slug":"sadiyaapur-mein-yuvatee-kee-peet-peet-kar-hatya","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदियापुर में युवती की पीट-पीट कर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सदियापुर में युवती की पीट-पीट कर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
पत्नी के हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सदियापुर में रविवार की शाम नल पर पानी भरने गई युवती दीप्ति (20) की पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना पूर्व में हुए कत्ल का बदला लेने के लिए की गई बताई जा रही है। भाई ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश में दबिश भी दी, लेकिन सभी आरोपी फरार थे। घटना से गांव में दहशत है।
थाना जैथरा के गांव सदियापुर निवासी राजेश्वर सिंह यादव की बेटी दीप्ति रविवार की शाम करीब पांच बजे नल पर पानी भरने गई थी। तभी गांव के कुछ लोग आ गए। इनसे राजेश्वर सिंह की पुरानी दुश्मनी है। इन लोगों ने दीप्ति पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जब तक घर के अन्य सदस्य और ग्रामीण मौके पर पहुंचते, हमलावर दीप्ति की हत्या कर चुके थे। ग्रामीणों को आता देखकर हमलावर धमकियां देते हुए भाग निकले। घटना से गांव में सनसनी मच गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं मृतका के भाई दीपक ने गांव के पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ कैलाश दुबे ने बताया कि दोनों परिवारों में पुरानी रंजिश है। बता दें कि कुछ समय पहले गांव के ही एक युवक की हत्या कर दी गई थी। इसका आरोप दीप्ति के पिता राजेश्वर सिंह यादव, भाई समेत परिवार के अन्य लोगों पर लगा था। पिता राजेश्वर, भाई आदि परिवार के चार सदस्य इसी मामले में जेल में निरूद्ध भी हैं। माना जा रहा है कि उसी हत्या का बदला लेने के लिए रविवार यह वारदात हुई।