{"_id":"57eab0fa4f1c1bf90a576216","slug":"sadak-haadason-mein-teen-yuvakon-kee-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
road accident
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया है।
कोतवाली नगर के मोहल्ला अवंती बाई नगर निवासी महेश पुत्र अंगद सिंह मंगलवार सुबह किसी काम से बाइक से मिरहची जा रहे थे। सुबह करीब 9.30 बजे जैसे ही उसकी बाइक मिरहची क्षेत्र में स्थित रतनपुर पुल के पास पहुंची। तभी पीछे से आए किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। वह बाइक से उछलकर पुल के नीचे जा गिरा। इससे महेश (45) की मौत हो गई। इसी तरह कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला कृष्ण बिहार निवासी राजेंद्र पुत्र राम सिंह सोमवार की शाम साथी वंशी लाल के साथ बाइक से घर जा रहा था। गोलाकुंआ के पास ट्रक की चपेट में आकर दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने चेकअप करते ही राजेंद्र (30) को मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कासगंज के सोरों मार्ग पर भिटौना के निकट सोमवार की रात बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में चाचा की मौत हो गई। जबकि भतीजा घायल हो गया। कैलाश पुत्र राधे निवासी लहरा अपने भतीजे मनोज पुत्र अशोक के साथ गांव वापस लौट रहे थे। बाइक पर उन्होंने जानवर को बिठा रखा था। जानवर के अचानक हिलने ढुलने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में कैलाश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मनोज हादसे में घायल हो गया।