फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   rumour of deadbodi in orchard

बाग में शव दफनाने की अफवाह से सनसनी

Mon, 22 May 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, एटा
ब्यूरो, अमर उजाला, एटा Updated Mon, 22 May 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
rumour of deadbodi in orchard
श्‍ाव (डेमो पिक)

विज्ञापन
ढोलना क्षेत्र के गांव घिनौना के एक बाग में गड्ढे के पास ताजा खोदाई और खून पड़ा देखकर ग्रामीणों के बीच सनसनी मच गई। शव दफनाने की सूचना पर पुलिस भी हरकत में आ गई। पुलिस के आलाधिकारियों तक यह सूचना पहुंच गई, लेकिन जब गड्ढे की खोदाई कराई गई तो गड्ढे में मृत पशु मिला।

रविवार की देर सायं घिनौना के एक आम के बाग में किनारे पर ताजा खुदाई किया हुए गड्ढे पर लोगों की नजर पड़ी। गड्ढे के पास ही थोड़ा खून था। यह देखकर लोगों को शक हुआ कि गड्ढे में किसी का शव दबाया गया है।
विज्ञापन


इस सूचना के बाद गांव के तमाम लोगों की भीड़ बाद में एकत्रित हो गई। मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। ढोलना के थाना प्रभारी ने यह जानकारी पुलिस अधीक्षक को भी दे दी। आनन फानन में विडियो रिकॉर्डिंग कराते हुए पुलिस ने खुदाई का काम शुरू कराया, लेकिन जब खुदाई पूरी होने के बाद उसमें पशु का शव नजर आया तो लोग अवाक रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed