{"_id":"5919f0bd4f1c1be929f2298b","slug":"roadways-bus-accident-at-the-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस खाई में गिरी, बाल-बाल बचे यात्री","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस खाई में गिरी, बाल-बाल बचे यात्री
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Mon, 15 May 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
क्रेन से बस को खाई से निकलवाया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज डिपो की बस (यूपी 81 बीटी 0627) सोमवार सुबह गांव बोंदर और अलादीनपुर के मध्य ट्रैक्टर को बचाते समय अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। बस नागर से सहावर की ओर आ रही थी, इसमें 40 यात्री सवार थे।
बताया गया कि बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी तो सवारियों में चीखपुकार मच गई। आसपास के लोगों ने बस खाई में गिरते देखी तो वह मौके की ओर दौड़ लिए। ग्रामीण और राहगीरों ने मिलकर बस के शीशे और खिड़कियों से लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने क्रेन मंगवाकर बस को खाई से बाहर निकाला। गनीमत रही कि बस में सवार किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। यात्री अन्य वाहनों से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।