फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   police beaten aold man

दिव्यांग बुजुर्ग से सिपाही ने की हाथापाई

Mon, 21 Nov 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला एटा
ब्यूरो,अमर उजाला एटा Updated Mon, 21 Nov 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
police beaten aold man
एटा में बैंक के बाहर लगी भीड़
शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक सोमवार सुबह बैंक शाखाएं खुलने से पहले ग्राहकों की लंबी कतारें लग र्गइं। रिजोर स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में पुराने नोट जमा कराए आए दिव्यांग बुजुर्ग को सिपाही ने न सिर्फ थप्पड़ मार कर अभद्रता की, बल्कि गर्दन पकड़ कर झकझोर दिया। पुलिस की संवेदनहीनता देख वहां मौजूद ग्राहकों की सिपाही से नोकझोंक हो गई। यही नहीं एक मरीज खाते से रुपये निकालने पहुंचा, लेकिन बैंक अधिकारी से गुहार लगाने के बाद रुपये नहीं दिए। 
विज्ञापन


रिजोर निवासी दिव्यांग रामवीर टेलर (60) सोमवार को ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में पुराने नोट जमा कराने गए थे। बैंक के गेट पर तैनात सिपाही ने अपने दलाल को पहले बैंक में घुसाने के लिए दिव्यांग रामवीर के गाल पर तमाचा जड़ दिया।
विज्ञापन


यही नहीं सिपाही ने बुजुर्ग की गर्दन झकझोर कर उसे धक्का देने की कोशिश की। सिपाही का संवेदनहीन कारनामा देख वहां खड़े लोगों ने विरोध किया तो सिपाही से तीखी नोकझाेंक हो गई। दूसरी ओर ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में इब्राहिमपुर नगरिया निवासी लालाराम चक (65) अपने उपचार के लिए सोमवार को तीसरे दिन आठ हजार रुपये खाते से निकालने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन बैंक क्लर्क ने गिड़गिड़ाने के बाद भी उसे रुपये नहीं दिए। शाखा प्रबंधक अनुज यादव का कहना है कि सिपाही से अभद्रता और ग्राहकों से कमीशन का मामला संज्ञान में नहीं है। कर्मचारी के खिलाफ शिकायत करें। हर हाल में सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed