{"_id":"577167dd4f1c1b8e1279b2a6","slug":"petrol-pamp-ke-selsamain-ko-maaree-golee-rephar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप के सेल्समैन को मारी गोली, रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप के सेल्समैन को मारी गोली, रेफर
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Mon, 27 Jun 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पेट्रोल पंप के सेल्समैन को बदमाशों से डीजल के पैसे मांगना भारी पड़ गया। बदमाशों ने सेल्समैन को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सेल्समैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया है।
कमलेश पेट्रोल पंप कोतवाली से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। रविवार रात 10 बजे पेट्रोल पंप पर हरे रंग की क्वालिस गाड़ी आकर रुकी। पप्पू को छोड़कर, रतीराम व एक अन्य सेल्समैन सो रहे थे। बदमाशों ने पप्पू से गाड़ी को फुल करने को कहा। गाड़ी फुल करने के बाद सेल्समैन ने डीजल डालकर 2200 रुपये का बिल गाड़ी चालक को दे दिया, लेकिन बिल का भुगतान किए बिना ही चालक ने पहले से ही स्टार्ट गाड़ी को चला दिया। गाड़ी में चार से पांच अन्य बदमाश भी बैठे हुए थे। पैसे लेने के लिए वह भागकर गाड़ी की अगली खिड़की पर लटक गया। अंदर बैठे बदमाशों ने चलती गाड़ी से ही तमंचे की बट से उसके मुंह पर प्रहार कर गंभीर घायल कर दिया। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया लेकिन पप्पू ने फिर भी गाडी की खिड़की नहीं छोडी़। तभी एक बदमाश ने उस पर फायर कर दिया। उसके पेट में छर्रे लग गए। जिससे वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। बदमाश कोतवाली के सामने से गाड़ी लेकर भाग गए। सेल्समैन को सड़क पर घायलावस्था में गिरा देख आसपास के लोग एकत्रित हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। लेकिन बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। सूचना पर एएसपी सुनील कुमार व सीओ शबीह हैदर भी पहुंच गए। मामले की जानकारी उसके परिवारीजनों व पेट्रोल पंप संचालक को दी गई। सूचना पर वह भी अस्पताल पहुंच गए।