{"_id":"58d2bc864f1c1b2f4a1a46a7","slug":"pepar-kharaab-hone-par-chhaatra-ne-kiya-khudakushee-ka-prayaas","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर खराब होने पर छात्रा ने किया खुदकुशी का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेपर खराब होने पर छात्रा ने किया खुदकुशी का प्रयास
amar ujala
Updated Wed, 22 Mar 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा की रहने वाली इंटरमीडिएट की एक छात्रा ने पेपर खराब हो जाने के बाद बधवार को फंदे से लटककर जान देने की कोशिश की। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया।
एटा के वनगांव की निवासी बृजेश कुमार की पुत्री कोमल 12वीं की छात्रा है। वह कासगंज के ग्राम धंतोरिया में रहने वाले रिश्तेदार के घर पर रहकर इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रही है। बताया जाता है कि मंगलवार को पेपर खराब हो गया। जिससे वह दुखी थी। परीक्षा देकर लौटने के बाद से ही वह गुमशुम थी। रात में कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि अच्छा यह रहा कि ठीक समय पर किसी की नजर पड़ गई। दौड़े रिश्तेदारों ने दरवाजा खोलकर जल्दी से फंदे से नीचे उतारा। इस बीच उसकी हालत बिगड़ चुकी ती। उसे लेकर अस्पताल भागे। जहां चिकित्सकों ने अलीगढ़ रेफर कर दिया। खबर लगते ही घरवाले भी अस्पताल पहुंच गए। छात्रा के इस आत्मघाती कदम से परिवारीजनों के साथ ही रिश्तेदार के भी होश उड़े हुए हैं।