{"_id":"583b14b64f1c1b5f290883a6","slug":"notabandee-ke-baad-ab-dhokhaadhadee-kee-maar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी के बाद अब धोखाधड़ी की मार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नोटबंदी के बाद अब धोखाधड़ी की मार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी से ट्रैक्टर ले जाने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद अब धोखाधड़ी की मार
फील्ड आफीसर ने की 2.27 लाख की धोखाधड़ी
ग्राहकों से वाउचर गलत भरवा कर अपने खाते में डलवा ली रकम
मैनेजर की एसएसपी से शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
एटा।
नोटबंदी के बाद अब लोगों को धोखाधड़ी भी झेलनी पड़ रही है। ऐसा ही एक मामला एसबीआई की पिलुआ शाखा में सामने आया है। ग्राहकों से वाउचर भरवाने के दौरान धोखाधड़ी कर फील्ड आफिसर ने अपने खाते में 2.27 रुपये डालवा लिए। जानकारी पर शाखा प्रबंधक ने थाने में तहरीर थी। रिपोर्ट दर्ज न किए जाने पर एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर फील्ड आफिसर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की पिलुआ शाखा में तैनात मैनेजर रविंद्र प्रताप सिंह की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार फील्ड आफिसर सुनील चौधरी निवासी एसएफएस सेक्टर 11 रोहिणी दिल्ली, अवागढ़ हाउस में किराये पर रहता है। आरोप है कि फील्ड आफिसर ने 23 जून को कई ग्राहकों से वाउचर भरवाने के दौरान धोखाधड़ी की और उनके खाते से दो लाख सत्ताईस हजार एक सौ दस रुपये निकाल कर अपने खाते में डाल लिए। जब ग्राहकों ने बैंक आकर अपने खाते चेक किए तो उसमें रुपये नहीं थे। इस पर उन्होंने इसकी शिकायत मैनेजर से की। ग्राहकों से पूछताछ और जांच पर पता चला कि फील्ड आफिसर ने धोखाधड़ी कर रुपये अपने खाते में डलवा लिए है। शाखा प्रबंधक के मुताबिक शिकायत थाना पुलिस से की गई, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस पर एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
फील्ड आफिसर सुनील चौधरी के खिलाफ शिकायत मिली थी। जिसकी जांच में सामने आया कि आफिसर ने धोखाधड़ी कर वाउचर भुना लिए। एसएसपी से वार्ता करके रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बैंक के उच्चाधिकारियों को भी जानकारी दे दी गई है। वहां से निर्देश मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रविंद्र प्रताप सिंह, बैंक मैनेजर, एसबीआई पिलुआ
---------------
बैंक मैनेजर ने फील्ड आफिसर की शिकायत की थी। जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की तलाश जारी है।
राजेश कृष्ण एसएसपी