फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Nephew shot dead uncle's murder

चाचा ने भतीजे की गोली मारकर की हत्या

Sun, 24 Apr 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Sun, 24 Apr 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Nephew shot dead uncle's murder
नगदी, आभूषण के लेनदेन के बंटवारे का था विवाद - फोटो : अमर उजाला
ग्राम किलोनी में नगदी और आभूषण के लेनेदेन के विवाद में चाचा ने भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के  लिए एटा भेजा है। मामले की प्राथमिकी चाचा को नामजद करते हुए कोतवाली में दर्ज कराई गई है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

उमेश (26) पुत्र सत्यपाल कई साल से अपने चाचा साधु सिंह के पास रह रहा था। उनके बीच आभूषण एवं नगदी के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। उसने अपने चाचा से शनिवार को नगदी आभूषण मांगे तो कहासुनी हो गई।  रात को उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद चाचा और चाची मौके से फरार हो गए। उसका शव देखकर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक राधेमोहन भारद्वाज, सीओ शवीह हैदर, कोतवाली प्रभारी पदम सिंह भी  पुलिस बल के साथ  मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया। घटना की तहरीर उसके भाई ओमवीर ने अपने चाचा को नामजद करते हुए पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


जान बचाने को अपनी मां के पास भागा उमेश
कासगंज। उमेश के चाचा ने जैसे ही एक गोली मारी वह अपनी जान बचाने के लिए भागकर पड़ोस में रह रही अपनी मां राजनश्री के पास भागा, लेकिन रात का समय होने के कारण घर का दरवाजा बंद था। जब तक उसकी मां दरवाजा खोलती तब तक चाचा ने दूसरी गोली मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाचा ने ही की थी उसकी शादी
कासगंज। उमेश अपने चाचा के पास लगभग  10 साल की उम्र से ही रह रहा था। छह साल पहले चाचा ने उसकी शादी भूरी पुत्री हुकुम सिंह निवासी किशनी बदायूं के साथ कराई थी। उसकी पत्नी भी वहीं रह रही थी, लेकिन उनके इस अवधि में कोई बच्चा नहीं हुआ। उसकी पत्नी कुछ दिन पहले ही अपने मायके गई हुई थी। सूचना मिलने पर वह रविवार को सुबह किलोनी वापस आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed