फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Mother shot at paying for wine

शराब के लिए पैसे न देने पर मां को मारी गोली

Thu, 05 Jan 2017 12:25 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Thu, 05 Jan 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Mother shot at paying for wine
घायल मह‌िला - फोटो : Amar Ujala
ढोलना के गांव गंगवास में शराब के लिए पैसे न देने पर बेटे ने मां को गोली मार दी। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

गीता देवी पत्नी पोखपाल निवासी गंगवास मंगलवार को देर रात कमरे में सो रही थी। उनका छोटा बेटा देव सिंह भी उसी कमरे में सो रहा था। रात लगभग 11:30 बजे उनका बड़ा बेटा पप्पू कमरे में पहुंच गया।
विज्ञापन


उसने अपनी मां पर तमंचे से फायर कर दिया, जिससे गीता देवी घायल हो गई। इसी बीच कमरे में सो रहे छोटे बेटे की आंख खुल गई। बडे़ भाई को मां पर तमंचा ताने देख वह हतप्रभ रह गया। छोटे भाई के जागने पर वह वहां से भाग गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंच गई। पुलिस ने महिला को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया। बताया गया कि पप्पू ने दिन में अपनी मां से शराब के लिए पैसे मांगे थे। मां ने पैसे देने से इंकार कर दिया। इसी बात से नाराज हो कर उसने वारदात को अंजाम दे दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed