फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Mortal Attack on Bank Cashier

बैंक कैशियर पर जानलेवा हमला

Sat, 20 May 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, एटा
ब्यूरो, अमर उजाला, एटा Updated Sat, 20 May 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Mortal Attack on Bank Cashier
क्राइम - फोटो : demo
अमांपुर स्टेट बैंक शाखा के कैशियर पर तीन नकाबपोश बाइक सवार युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें कैशियर की जान बाल बाल बच गई, लेकिन लाठी डंडों के तीव्र प्रहार से उनके गंभीर चोटें आईं हैं। अमांपुर पुलिस ने तीन हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।       
विज्ञापन


हमले का शिकार बैंक के कैशियर पवन कुमार हुए। वह अपने शाखा प्रबंधक अमित झुनझुनवाला के साथ सुबह करीब पौने दस बजे बाइक से बैंक शाखा जा रहे थे। कैशियर पवन की बाइक को तीन बाइक सवार नकाबपोश युवक कुछ दूरी से पीछा कर रहे थे। अमांपुर में घुसने से पहले ही मक्खनलाल इंटर कॉलेज के नजदीक हमलावरों ने कैशियर की बाइक रोक ली।
विज्ञापन


हमलावरों ने बाइक रुकने के बाद कैशियर को एक ओर खींच लिया और लाठी से उस पर प्रहार किए। कैशियर हेलमेट पहना था जिसके चलते सिर पर किए प्रहार कारगर नहीं हो पाए। दो हमलावरों के हाथ में तमंचे थे, गोली चलाने के लिए जैसे ही हमलावर ने तमंचा ताना तमंचा उसके हाथ से गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच आसपास के लोग कैशियर को बचाने के लिए दौड़ पड़े। लोगों को आता देख हमलावर भाग गए। घायल कैशियर को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। अमांपुर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed