{"_id":"5890d8804f1c1b313de821ab","slug":"mahila-ko-phaansee-lagaee-betee-ka-ghonta-gala","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को फांसी लगाई, बेटी का घोंटा गला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को फांसी लगाई, बेटी का घोंटा गला
Amar Ujala
Updated Wed, 01 Feb 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
मां-बेटी की हत्या के बाद जुटी भीड़
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ढोलना के भरसौली जंगल गांव में मां-बेटी की हत्या करने वालों को पुलिस 24 घंटे बाद भी पकड़ नहीं सकी है। हालांकि मंगलवार को खुद एसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया। वहीं पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं होने का दावा पुलिस ने किया है। बताया कि महिला को फंदे से लटकाकर और युवती को गला घोंटकर मारा गया है। एसपी ने बताया कि हत्या के कारण और कातिलों की बावत अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही हत्यारों की गिरफ्तारी करके घटना का राजफाश कर दिया जाएगा।
भरसौली जंगल में बने घेर में सो रहीं महिला और उसकी 20 वर्षीय बेटी की रविवार की रात हत्या कर दी गई थी। लोग युवती के साथ दुष्कर्म की आशंका जता रहे थे। हालांकि पुलिस का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं मां-बेटी की हत्या से गांव में तमाम चर्चाएं हैं। साथ ही रोष है कि घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस कोई खुलासा नहीं कर सकी है। इसी बीच मंगलवार को पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के मुताबिक मां की हत्या फंदा लगाकर और बेटी की गला घोंटकर की गई है। दावा किया अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस तहकीकात में जुटी है।
दूसरी तरफ मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसी ही मां-बेटी के शव घर पहुंचे। परिवारीजन बिलख पड़े। भाई राजू की तो रो-रोकर हालत खराब है। वहीं घटना को लेकर गांववालों में दहशत भी देखने को मिली। दिनभर रिश्तेदार और सियासी दलों के लोग घटना पर दुख व्यक्त करने को आते रहे।